पुलिस कर रही मामले की जांच
नोएडा के निठारी गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक उड़ीसा का रहने वाला था और किराये के मकान में रहता था। बताया गया है कि वह शराब पीने का आदी था और अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था। वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यूपी के नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने आत्महत्या कर लिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-31 निठारी गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। साथ ही मृतक मूल रूप से उड़ीसा का रहने वाला था। वह यहां अपने परिवार के साथ किराये के एक मकान में रहता था। बताया गया है कि मृतक शराब पीता था। वह अक्सर शराब पीकर घर आता और अपनी पत्नी से लड़ता-झगड़ता था। घटना वाले दिन उसका पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया है।
स्थानीय लोगों की माने तो अक्सर उसके घर से शोर- शराबे की आवाज आती रहती थी। उस दिन भी इसका अपनी पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। इस घटने की जानकारी मिलने के बाद आसपास के रहने वाले लोग भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी गई। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई में जुट गई।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के प्रवक्ता ने बताया कि मृतक किराये के मकान पर रहता था। वह शराब पीने का आदी था। और रोज शराब पिकर आता था तो पत्नी से लड़ता झगड़ता था। किसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा कर लिया और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply