Share


4 जुलाई 2026:
शनिवार:
राष्ट्रीय समाचार:
देश के आज कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
देश के कई ऐसे राज्य हैं जहां बारिश बहुत अधिक हो रही है । नदियां उफान पर है और सड़के पानी से भरी हुई है। कई जगह लैंडस्लाइड से भी लोगों को परेशानी हो रही है।
मुंबई की भारी बारिश से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है।
मुंबई के अलावा गुजरात, उडीसा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश ,हिमाचल प्रदेश ,उत्तराखंड के कई इलाकों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
आज मुंबई ,पालघर ,थाणे , रायगढ़ में बारिश का रेड अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है । मध्य महाराष्ट्र के सतारा, पुणे और नासिक में भी बारिश की संभावना है।  शाम करीब 4:00 बजे तेज बारिश के साथ हाई टाइड आने की भी संभावना जताई गई है। समुद्र में करीब 13 फीट ऊंची लहरें उठ सकती हैं और मुंबई के निचले इलाकों में जल भराव की स्थितियां बन सकती हैं।
स्थिति को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिस प्रशासन और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

इस बार का मानसून राहत से ज्यादा आफत बनता जा रहा है।  मुंबई ,गुजरात, राजस्थान ,हिमाचल में हो रही बारिश अब दूसरे राज्यों के लिए भी खतरे की घंटी बन चुकी है।  दिल्ली एनसीआर के साथ उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश से जल भराव की तस्वीर सामने आ रही है।

कई राज्यों में बाढ़, जल भराव और हादसे की तस्वीर सामने आने लगी है।क्ष कहीं सड़के नदी बन गई है कहीं अस्पतालों में पानी भर गया है ‌ कहीं आकाशीय बिजली ने लोगों की जान ले ली है वहीं दूसरी ओर कुछ राज्यों में लोग अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं ।

मुंबई में 5 घंटे में बारिश से आफत आ गई है । सड़कों पर समंदर आ गया है।  भारी अलर्ट जारी किया गया है। अस्पताल में बारिश का पानी घुस गया है और लगातार बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है । बीते कई दिनों में कई इलाकों में सिर्फ 5 घंटे के भीतर 70 मिली मीटर से ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई है । बांद्रा, प्रभादेवी, परेल और पश्चिमी उपनगरों में सड़के पानी में डूब गए हैं।  निचले इलाकों में जल भराव की वजह से लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही है।  मौसम विभाग में अगले 24 घंटे के लिए भारी से बहुत भारी का अलर्ट जारी किया है।  इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावनाएं जताई गई है।

गुजरात की बात करें तो राजकोट और सूरत में भी लगातार बारिश से हालत बिगड़ते नजर आ रहे हैं।  कई इलाकों में जल भराव हो गया है।  सामान्य जनजीवन इससे बेहद प्रभावित हो रहा है । प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

राजस्थान में मानसून करीब 1 सप्ताह की देरी से पहुंचा । लेकिन आते ही राजस्थान के 22 जिलों में अच्छी बारिश हुई है । भीलवाड़ा ,बांसवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जैसे इलाकों में दो से ढाई इंच तक बारिश दर्ज की गई है । जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर और माइनर ऑपरेशन थिएटर तक बारिश का  पानी भर गया । इसके बाद मरीज को दूसरे अस्पताल वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा। डूंगरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाई झुलस गए, जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

कानपुर में 100 मिली मीटर बारिश से तबाही आ गई है । पानी भरने से चार मंजिला इमारत की जमीन दास गई और पूरी इमारत टेढ़ी हो गई। कई सड़कों पर गड्ढे बन गए पेड़ गिर गए और लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

पहाड़ों पर भूस्खलन होने से तीन लोगों की मौत हो गई है । बिजली गिरने से दो लोग झुलस गए हैं। 6 जुलाई से अति भारी बारिश के संकेत है।

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल अगले तीन दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की और छुटपुट बारिश हो सकती है ।  6 जुलाई से मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावना है।

दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश की फुहारे पढ़ सकती हैं जिससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने हुए निम्न दबाव के क्षेत्र की वजह से मानसून की गतिविधियों में बदलाव देखा जा रहा है इसी के कारण कुछ राज्यों में ज्यादा बारिश हो रही है जबकि कुछ इलाकों में इसके रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है।

यदि आप किसी ऐसे इलाके में रहते हैं जहां मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है तो प्रशासन की चेतावनी का पालन जरूर करें । बाहर निकलने से बचें ,बिजली गिरने या जल भराव वाले इलाकों से दूर रहे।


Share