Share

मध्य प्रदेश /इंदौर /

9 फरवरी 2026:
खबर प्रधान डेस्क:

दोस्तों ने 15 वर्षीय किशोर को कुएं में लटकाया :गिरने से किशोर की हुई मौत:

दोस्त बता रहे अलग-अलग कारण: मामला संदिग्ध:

पुलिस ने मामले को संदिग्ध समझते हुए दोस्तों से अलग-अलग पूछताछ की।

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में स्टार चौराहे के पास कल रविवार दोपहर कुएं में एक 15 वर्षीय किशोर का शक मिला एसडीआरएफ की टीम की मदद से करीब 2 घंटे में शव को निकाला जा सका।
शुरुआती जांच में पता चला कि वह दोस्तों के साथ खेलने निकला था।
दोस्तों से अलग-अलग पूछताछ की गई, जिसमें सभी ने अलग-अलग कारण बताएं।
डीसीपी जोन 2 कुमार प्रतीक के मुताबिक दोस्तों ने दिन में ₹50 के लेनदेन का विवाद बताया था फिर कुएं में लटकाने की बात कही किंतु हाथ फिसलने से कुछ और कुएं में गिर गया।
शाम तक दोस्त सेल्फी के कारण गिरने की बात बता रहे थे।
टी मनोज सिंधु के अनुसार शनिवार देर शाम करीब पांच बच्चे खेलने निकले थे किशोर अपने नाना के साथ रहता था पिता का निधन हो चुका है।
और अब किशोर की भी कुएं में गिरने से मौत हो गई।
पुलिस जानबूझकर धक्का देने या हाथ फिसलने से गिरने के एंगल पर जांच कर रही है।


Share