9 सितंबर 2026:
कोलकाता:

बागेश्वर धाम के  पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित टिप्पणियों के विरोध में  कोलकाता में राज्य कांग्रेस ने भवानीपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। धीरेंद्र शास्त्री द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान खान-पान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है।

दक्षिण कोलकाता जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया। कांग्रेस का आरोप है कि शास्त्री ने बंगाली समाज और उसकी परंपराओं का अपमान किया । और मांसाहारी भोजन करने वालों को ‘पाखंडी’ कहा गया है। पार्टी ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता शमिक भट्टाचार्य और दिलीप घोष ने भी बंगालियों के पारंपरिक खान-पान का समर्थन किया। उनका कहना है कि पूजा के दौरान मछली या मांस खाना व्यक्तिगत पसंद है और इसे विवाद का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए।

Share