नशे की डिलीवरी कोरियर से आई- तस्कर गिरफ्तार:

khabar pradhan

संवाददाता

22 January 2026

अपडेटेड: 12:46 PM 0ndGMT+0530

कुरियर के माध्यम से नशे की डिलीवरी की जा रही थी । रीवा पहुंची नशीली टैबलेट खेप के साथ पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।  एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने नशे की डिलीवरी की सूचना पर टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए।  पुलिस ने करहिया रोड पर घेराबंदी कर जीप को रोककर तलाशी ली। वाहन में 26 हजार नशीली टैबलेट बरामद की गई।  जिनकी कीमत करीब 2 लाख है।  पुलिस ने जीप में सवार आरोपी सरजीत कुशवाहा उर्फ राजेश और मयंक कुशवाहा जिसकी उम्र 28 वर्ष है ,उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि अहमदाबाद स्थित दवा कंपनी से कुरियर के द्वारा यह खेप मंगवाई थी।  खेप की डिलीवरी लेने के लिए उन्होंने किसी मेडिकल स्टोर के लाइसेंस का उपयोग किया था।

टिप्पणियां (0)