नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर: बालेंद्र शाह ने पूर्व पीएम ओली को भारी अंतर से हराया

khabar pradhan

संवाददाता

8 March 2026

अपडेटेड: 5:33 PM 0thGMT+0530

नेपाल चुनाव में बड़ा उलटफेर: बालेंद्र शाह ने पूर्व पीएम ओली को भारी अंतर से हराया

8 मार्च 2026
काठमांडू। नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। काठमांडू के लोकप्रिय मेयर और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के नेता बालेंद्र (बालेन) शाह ने प्रतिनिधि सभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को बड़े अंतर से हरा दिया।

कौन है बालेन शाह:

बालेन शाह का जन्म काठमांडू के नारा देवी में 27 अप्रैल 1990 में हुआ था। उन्होंने भारत के नागपुर से पढ़ाई की है। वह मधेशी परिवार से आते हैं। उनके पिता स्वर्गीय राम नारायण शाह एक प्रसिद्ध आयुर्वेद दिखे चिकित्सक थे।
35 वर्षीय बालेन शाह, जो पेशे से इंजीनियर और संगीत के शौकीन भी हैं।

2015 के भूकंप के बाद वीर राहत कार्यों में बेहद सक्रिय रहे थे उन्होंने संगीत के करियर की शुरुआत 2012 में की थी फिर वही एक विवेकशील पार्टी से जुड़ गए और 2022 में काठमांडू के मेयर के चुनाव में एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की।

अब राष्ट्रीय राजनीति में नई भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने झापा-5 सीट से चार बार प्रधानमंत्री रह चुके केपी शर्मा ओली को करीब 50 हजार वोटों के अंतर से पराजित किया। चुनाव में बालेन को लगभग 68 हजार वोट मिले, जबकि ओली को करीब 18 हजार वोट ही मिल पाए।

नेपाल में इस जीत के बाद बालेन शाह की चर्चा हर जगह हो रही है और उन्हें प्रधानमंत्री पद के संभावित दावेदारों में भी देखा जा रहा है।

इस चुनाव में बालेन शाह की पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) को भी बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। 165 सीटों वाली प्रतिनिधि सभा में पार्टी अब तक 72 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और करीब 52 सीटों पर आगे चल रही है।

वहीं, नेपाली कांग्रेस और अन्य दल सीमित सीटों तक सिमटते नजर आ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पत्रकार रहे रवि लामिछाने द्वारा 2022 में बनाई गई आरएसपी ने इस चुनाव में अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है और नेपाल की राजनीति में नया समीकरण बन सकता है।

टिप्पणियां (0)