9 मार्च 2026
रुड़की।
आईआईटी रुड़की ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड) 2026 की तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा 17 मई, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) मोड में होगी।
जेईई एडवांस्ड को भारत की सबसे कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक माना जाता है। हर साल केवल जेईई मेन परीक्षा के शीर्ष उम्मीदवार ही इस परीक्षा में शामिल होने के पात्र होते हैं।
परीक्षा एक ही दिन में दो सत्रों में आयोजित होगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड के जरिए देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश दिया जाता है। इसलिए देशभर के लाखों छात्रों के लिए यह परीक्षा बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।


Leave a Reply