Share


31 May 2026:
खबर प्रधान डेस्क:

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर ममता बनर्जी ने BJP पर लगाये आरोप:
पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद और पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर कल शनिवार पर को अज्ञात लोगों के द्वारा हमला हुआ।  बताया जा रहा है कि उनको सड़क पर घेर कर हाथापाई की गई, पत्थर भी फेंके गए। प्रदर्शनकारियों ने कच्चे अंडे भी फेंके और मारपीट भी की । स्थितियों को बिगड़ता देख सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत हेलमेट पहनाया और सुरक्षा घेरे के बीच बाहर निकाला।

यह घटना सोनारपुर के कमराबाद इलाके की है जहां टीएमसी सांसद अभिषेक बैनर्जी चुनाव के बाद हुई हिंसा से अपनी ही पार्टी के एक मृतक  कार्यकर्ता के घर पहुंचे थे।

किंतु लोगों ने पहले धक्का मुक्की की फिर उन पर पत्थर, जूते और अंडे फेंके गए। इस घटना के कई वीडियो जारी किए गए हैं, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि अभिषेक बनर्जी भीड़ से घिरे हुए हैं और सुरक्षाकर्मी उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
दरअसल पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 25 दिन के बाद टीएमसी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव का एक सार्वजनिक कार्यक्रम था। वे दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर नगर पालिका के विवेकानंद इलाके के वार्ड नंबर 9 में चुनाव के बाद हिंसा के शिकार संजू कर्मकार के परिवार से मिलने गए थे।

अभिषेक बनर्जी ने लगाया आरोप:
अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि कुछ लोग उन्हें मारना चाहते थे और ये भीड़ भाजपा द्वारा प्रायोजित की। इस घटना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि वह मुझे मारना चाहते थे।  उन्होंने ईंटें फेंकी ,अंडा फेंका और पत्थर बाजी की।
पास में ही एक कम्युनिटी हाल है।  सुबह 11:00 बजे  कम्युनिटी हॉल में गुंडो को पत्थर बाजी करने के लिए रखा गया था । उन्होंने मेरी पीठ, सीने में और पैर में मुक्के मारे।  यदि हेलमेट नहीं पहना होता तो मेरा सिर ही फट जाता।
इसके साथ ही अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मेरे संकल्प मजबूत हैं, आप मेरे शरीर को गिरा सकते ,हैं लेकिन मेरा जोश और उत्साह अब भी कायम है और ये सिर कभी नहीं झुकेगा।
साथ ही उन्होंने बीजेपी की सरकार पर पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम न किए जाने के आरोप भी लगाए।

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लगाया आरोप:
ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा पश्चिम बंगाल में क्या हो रहा है पता नहीं।  वह एक ऐसे देश में रह रही है जहां मारने के बाद इलाज भी नहीं कराया जाता।  उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद उनका ढंग से इलाज नहीं कराया गया।  अस्पताल में भर्ती करने में देरी की गई और उच्च अधिकारियों से अनुमति मांगी गई।
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ममता बनर्जी ने पत्रकारों से कहा कि हालत बहुत गंभीर थे, उन्हें चोटों के बाद जांच नहीं कराई गई।  भर्ती करने से इनकार किया गया ,इलाज करने में देरी की गई और घर पर ही अस्पताल का सेटअप करना पड़ा।
डॉक्टर ने कहा है कि अभिषेक की छाती में खून जम गया है, पूरे शरीर में चकत्ते जम गए हैं । अगर उन्होंने हेलमेट नहीं लगाया होता तो सिर में चोट लगने से उनकी मौत भी हो सकती थी।
अभी अभिषेक बनर्जी का ब्लड प्रेशर स्थिर है उल्टी महसूस हो रही है और सिर में भी दर्द है।
ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम किस देश में रह रहे हैं, पता नहीं । प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद गुंडागर्दी बढ़ गई है, अमानवीयता बढ़ गई है ‌ कल उनके परिवार में क्या होगा पता नहीं‌  क्योंकि हमेशा के लिए कोई कुर्सी पर नहीं रहता।

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ममता बनर्जी कोलकाता के अपोलो अस्पताल में पहुंची ‌ अभिषेक बनर्जी को अपोलो अस्पताल से शिफ्ट करके बेल ब्लू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विपक्षी नेताओं ने घटना की  निंदा की:
अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद टीएमसी समेत विपक्षी दलों ने घटना की निंदा की है । लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। उन्होंने कहा यह एक सांसद पर हमला नहीं बल्कि एक ऐसे व्यक्ति पर हमला हुआ है ,जिसे जनता ने ही चुना है और यह बेहद निंदनीय है। समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी घटना की निंदा की है।
भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा:
इस घटना के बाद भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि इस घटना की मैं निंदा करता हूं और लोगों से यह अपील करता हूं कि कानून को अपने हाथ में ना लें । साथ  ही उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता में टीएमसी, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के खिलाफ काफी आक्रोश है जिसके कारण यह दुर्घटना हुई है।

बीजेपी सांसद शहजाद पुनावाला ने कहा है कि कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती।  सुरक्षा कर्मियों ने अभिषेक बनर्जी को हेलमेट दिया और उन्हें सुरक्षित निकाला।  साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह आत्म चिंतन की बात है कि 15 साल में टीएमसी ने ऐसा क्या किया जिससे पश्चिम बंगाल की जनता इतनी आक्रोषित है।


Share