20 अगस्त 2026:
देश दुनिया /पाकिस्तान:
पाकिस्तान के जैकबाबाद में जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाने की कोशिश की गई है । ट्रेन के पहुंचने से पहले रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा विस्फोट हुआ। जिससे ट्रैक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एक बड़ा हादसा टल गया । इस घटना के बाद पाकिस्तान की रेलवे और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
ट्रेन आने के पहले ही हुआ ब्लास्ट:
पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को उड़ाने की कोशिश की गई है । जिससे रेलवे ट्रैक पर ट्रेन आने के पहले ही बम फट गया। इस धमाके से ट्रैक क्षतिग्रस्त हुआ है। दरअसल पाकिस्तान में एक बार फिर से जाकर एक्सप्रेस को निशाने बनाने की कोशिश की गई है।
इस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से जाफर एक्सप्रेस को जैकबाबाद स्टेशन पर रोक दिया गया । आपको बता दें कि यह वही ट्रेन है जो पहले भी बीएएलए के निशाने पर रह चुकी है ।
इससे पहले मार्च 2025 में बलूचिस्तान में हथियारबंद विद्रोहियों ने जफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था जिसे पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे अब एक बार फिर से इसी ट्रेन को निशाना बनाने की घटना ने रेल नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर बड़ी चिंता जाहिर की है। क्योंकि यह रेल मार्ग बलूचिस्तान के संवेदनशील इलाकों को पाकिस्तान के दूसरे हिस्सों से जोड़ता है। यहां पर ट्रैक में बम लगाकर ट्रेन को उड़ाने की कोशिश हुई थी गनीमत यह रही कि ट्रेन पहुंचने के पहले ही धमाका हुआ जिसकी वजह से एक बड़ा हादसा टल गया।
सवाल यह है कि इस घटना के पीछे आखिर कौन है और इस घटना के पीछे किसका हाथ हो सकता है। अभी तक इसे लेकर किसी भी संगठन ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन रेलवे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल जरूर उठने लगे हैं।


Leave a Reply