अल्लू अर्जुन निर्देशक एटली के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं ।जिसका संभावित नाम A6 है। ‘समानांतर ब्रह्मांड ‘पर आधारित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन दोहरी भूमिका में नजर आ सकते हैं ।फिल्म अगस्त और अक्टूबर 2025 के बीच शुरू होने की उम्मीद है।

अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं —–जान्हवी कपूर और दिशा पटानी

अल्लू अर्जुन ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। इस फिल्म में वह दो एक्ट्रेस के साथ रोमांस करते नजर आ सकते हैं। फिल्म का निर्देशन निर्देशक एटली कुमार करेंगे। और इसका निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जाएगा।
एक रिपोर्ट के अनुसार एटली की इस आगामी फिल्म में अल्लू के साथ दो मुख्य एक्ट्रेस में से एक जान्हवी कपूर और एक दिशा पटानी हो सकती है।

Share