18 मई 2026:
खबर प्रधान डेस्क:

नॉर्वे में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत:भारत नाॅर्डिक शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन के बाद नॉर्वे की राजधानी ओसलो पहुंच चुके हैं।  आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूरोप के चार देशों की यात्रा पर है। ओसलो हवाई अड्डे पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोरे ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह पहला नॉर्वे दौरा है। उन्होंने  एक्स पर लिखा कि यह यात्रा भारत नॉर्वे की मित्रता में नया जोश भरेगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह समझौता भारत और नार्वे के बीच विकास और समृद्धि का मजबूत आधार बनेगा इससे अगले 15 साल में भारत में 100 अरब डॉलर के निवेश का प्रावधान रखा गया है।

नार्वे ने पीएम मोदी को दिया सर्वोच्च सम्मान:
नॉर्वे के राजा हेराल्ड पंचम ने पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन आर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया। यह सम्मान नॉर्वे का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक 32 अंतर्राष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। इसके पहले प्रधानमंत्री स्वीडन पहुंचे थे । जहां उन्हें स्वीडन का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया था।

भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का किया स्वागत:
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की। होटल के बाहर लोगों ने मोदी मोदी के नारों के साथ उनका स्वागत किया । बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए इकट्ठे हुए थे । कई लोग भारत के झंडे और पोस्टर लेकर पहुंचे हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी नार्वे के प्रधानमंत्री के साथ विपक्षीय बैठक में हुए शामिल:
नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नार्वे के प्रधानमंत्री योनास गार स्टोरे के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने द्विपक्षीय मीटिंग की।  जिसमें दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश ,हरित ऊर्जा ,वैश्विक मुद्दों समेत कई अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा की। जिसमें दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत बनाने पर बातचीत की गई।
नॉर्वे के प्रधानमंत्री ने मोदी के इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताया।  उन्होंने कहा कि दुनिया में बढ़ती हुई अनिश्चिता, तनाव और संघर्ष के दौर में आपस में रिश्ते मजबूत करना बेहद जरूरी है। दुनिया में इस समय तनाव और अनिश्चितता का माहौल है। ऐसे देश जो अपने पारंपरिक मूल्य और उनकी सोच एक जैसे हो,उनके साथ रिश्ते मजबूत करना जरूरी है।
नॉर्वे के प्रधानमंत्री स्टोरे ने कहा भारत और नॉर्वे एक साथ कई समझौते करने जा रहे हैं।   दोनों देशों के बीच सहयोग के साथ-साथ यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच हुए समझौते से काफी उम्मीदें हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बातचीत से ही स्थाई समाधान मुमकिन:
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पश्चिम एशिया और यूक्रेन जैसे देश के बीच जंग जैसे हालात हैं । जिसमें बातचीत और कूटनीति से ही रास्ता निकल सकता है। सैन्य कार्रवाई से स्थाई शांति संभव नहीं है। विश्व में बढ़ती हुई चुनौतियों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में बदलाव बेहद जरूरी है।

आतंकवाद के मुद्दे का किया जिक्र:
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का समर्थन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने नार्वे का धन्यवाद किया । उन्होंने कहा मुश्किल के समय में नार्वे भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहा। उन्होंने कहा दोनों देशों के बीच समुद्री अर्थव्यवस्था ,समुद्री सुरक्षा और क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमति जताई।

आपको बता दें कि कल 19 मई को ओस्लो में तीसरा भारत नार्डिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है‌  इस समिति में नार्वे, स्वीडन, डेनमार्क, फिनलैंड और आइसलैंड के नेता शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री मोदी की पांच देशों की यात्रा का यह चौथा चरण है।  इससे पहले हुए यूएई, नीदरलैंड और स्वीडन का दौरा कर चुके हैं।नॉर्वे से रवाना होकर वे इटली जाएंगे।