बैंक ऑफ़ बड़ौदा में करियर बनाने का शानदार मौका:104 पदों पर निकली भर्ती:16 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन:
संवाददाता
29 March 2026
अपडेटेड: 5:18 PM 0thGMT+0530
29 मार्च 2026:
बैंक ऑफ़ बड़ौदा में ग्रुप हेड ,टेरिटरी हेड और डिप्टी मैनेजर के 104 पदों पर भर्ती निकाली गई है।
27 मार्च से आवेदन शुरू हो चुके हैं और अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 तक है। जो भी उम्मीदवार इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं वह बैंक ऑफ़ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा की वेबसाइट है–
http://www.bankofbadoda.bank.in/
योग्यता:
जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं उसके लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ 2 साल का पोस्ट ग्रैजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है । इसके अलावा उम्मीदवारों के पास किसी निश्चित पात्रता या कुछ वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आयु सीमा:
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 24 वर्ष से 31 वर्ष और अधिकतम 35 से 45 वर्ष के बीच रखी गई है।
चयन प्रक्रिया:
उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के अलावा डिग्रियों का वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
आवेदन शुल्क:
जनरल EWS और ओबीसी के लिए 850 रुपए और एससी एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 175 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर recruitment of local bank officer 2025 का लिंक चुन्नी पर नया पेज ओपन होगा जिसमें current openings टैब दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने से रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाएगा। जिसमें मांगी गई सारी डिटेल्स को भरकर और सभी जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड कर फीस का भुगतान करें। फॉर्म को सबमिट करने के बाद ,प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।