
बैसाख मास क्यों है सर्वश्रेष्ठ ।
हिंदू धर्म के 12 महीनों में बैसाख मास भगवान विष्णु को सबसे प्रिय महीना है ।
स्कंद पुराण के अनुसार राजा अम्बरीष ने नारद जी से पूछा तो उन्होंने बताया —-
जैसे नदियों में गंगा, वृक्षों में कल्पवृक्ष , पक्षियों में गरुड़ सर्वश्रेष्ठ है उसी तरह 12 महीनों में बैसाख मास सर्वश्रेष्ठ है।
जिस तरह विद्याओं में वेद विद्या, मंत्रों में प्रणव मंत्र, गायों में कामधेनु ,नागों में शेषनाग, देवताओं में विष्णु, वर्णों में ब्राह्मण ,प्रिय वस्तुओं में पत्नी,नदियों में गंगा, तेज युक्त पदार्थों में सूर्य, अस्त्रों में सुदर्शन चक्र, धातुओं में स्वर्ण, जिस तरह से सर्वश्रेष्ठ हैं, उसी तरह हिंदी महीनों में वैशाख मास सर्वश्रेष्ठ है ।
बैशाख मास में स्नान का महत्व ।
जो मनुष्य सूर्योदय से पहले वैशाख मास में रोज स्नान करता है ।उस पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी अत्यधिक प्रसन्न होते हैं ।वे सभी पापों से मुक्त होकर विष्णु लोक में स्थान पाते हैं। इस माह में स्नान करने वाले व्यक्ति महापापों से मुक्त होकर 10 हजार अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त करते हैं।
बैशाख मास में किन चीजों के दान का क्या महत्व है ।
1…इस माह में जल का दान करने से सभी प्रकार के तीर्थ करने के समान फल प्राप्त होता है।
2… जल दान और पंखा का दान करने से उसे नरक के समान यात्रा का भागीदार नहीं बनना पड़ता ।
3…छाते का दान करने से उसे कभी छाया मुक्त नहीं होना पड़ता है ।उसके पास हमेशा सर के ऊपर छाया वश्य मौजूद होती है ।
4..जूते चप्पल का दान करने से व्यक्ति राजा जैसा सुख पाता है ।
5..राहगीरों या गरीबों के लिए शेल्टर धूप से बचाव के लिए शेल्टर दान करने से भगवान विष्णु की अनन्य कृपा प्राप्त होती है ।
6…भूखे को भोजन करना अन्य सामान जैसे पलंग तकिया चटाई आदि का दान करने से मनुष्य पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की असीम कृपा होती है ।

7…इस मास में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। और घर धन-धान्य से भरा रहता है।
8… इस मास में जरूरतमंदों को मिट्टी का कलश या मटका दान करने से क्रूर ग्रह शांत होते हैं। जीवन में कठिनाइयां कम होती हैं ।और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

Leave a Reply