भारत बना वर्ल्ड चैंपियन:ICC टी-20 World Cup : फाइनल में भारत की शानदार जीत:

khabar pradhan

संवाददाता

9 March 2026

अपडेटेड: 10:27 AM 0thGMT+0530

भारत बना वर्ल्ड चैंपियन:ICC टी-20 World Cup : फाइनल में भारत की शानदार जीत:

8 मार्च 2026:

8 मार्च 2026:
भारत बना वर्ल्ड चैंपियन:
भारत की तीसरी बार टी 20 वर्ल्ड कप में जीत :
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारत  न्यूजीलैंड को हराकर टी20 क्रिकेट का वर्ल्ड चैंपियन बन गया।
भारत तीन बार टी20 विश्व कप जीतने वाला पहला देश बना।
न्यूजीलैंड ने  टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

भारत ने बनायें पांच विकेट में 255 रन:

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट में 255 रन बनाएं।
और न्यूजीलैंड को 256 रन का टारगेट दिया।

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक  इतिहास रच दिया है । अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर भारत का तीसरा टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है।


ये रहे शानदार खिलाड़ी:
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का स्कोर बनाया इसमें संजू सैमसन ने 89 रन बनाए।
ईशान किशन ने 54 रन ,
अभिषेक शर्मा ने 52 रन की शानदार पारी की थी।
तो वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट झटके।

और सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि अभिषेक ने सिर्फ 18 गेंद में अपना अर्ध शतक पूरा कर लिया । उन्होंने 21 गेंद में 52 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे। इशान किशन जिन्होने 24 गेंद में 54 रन बनाए इसमें चार छक्के और चार चौके शामिल रहे।
संजू सैमसन 89 रन केवल 46 गेंद पर बनाएं जिसमें से 8 छक्के 5 चौके शामिल थे।
और यही पारी भारत को 255 रन दे गई।

15 में ओवर की शुरुआत में संजू सैमसन और ईशान की साझेदारी से भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया । तभी न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की बॉडी लैंग्वेज बिल्कुल बदल चुकी थी। उन्हें समझ में आ गया था कि अब मैच उनके हाथ से निकल चुका है।

न्यूजीलैंड के लिए 255 का लक्ष्य लगभग नामुमकिन दिख रहा था। अहमदाबाद के जी नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर लोग तरह तरह  की बातें करते थे, आज इस मैदान पर तिरंगा लहरा रहा है।

96 रन से हराना अपने आप में एक नई जीत है:
टी20 वर्ल्ड कप में हिंदुस्तान ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है।  भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के एक विशाल अंतर से हराया । 96 रन से हारना अपने आप में ही एक नई जीत की कहानी लिखता है । इस मैच में 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड बने और टूटे हैं।

भारत भारत में पांच विकेट पर 255 रन बनाए।
जब न्यूजीलैंड अपना नवां  ओवर खेल रही थी तब उसके पांच विकेट गिर चुके थे।

आईए जानते हैं कौन-कौन से वर्ड रिकार्ड बनें:
1..*तीन बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी । आज तक के इतिहास में किसी भी टीम ने तीन बार t20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है।
सबसे पहले 2007 में महेंद्र धोनी की कप्तानी में,

उसके बाद वर्ष 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में, और

2026 में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी 20 वर्ल्ड कप तीन बार भारत जीत चुका है।
1

2..* टी 20 वर्ल्ड कप लगातार दूसरी बार जीतने वाली पहली बार टीम  बनी है।  एक बार 2024 में और अब 2026 में।
ऐसा कारनामा करने वाली भारतीय टीम पहली टीम बन गई है।
पहली बार किसी टीम ने लगातार दो बार टी 20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया है ।
3…* और घर में टी 20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी है । किसी भी टीम ने अपने घर में वर्ल्ड कप नहीं जीता है । तो भारत में यह कर दिखाया है और वर्ल्ड कप अपने ही घर में जीतने वाली पहली टीम बन गई है।

4…..*टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर यह भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है फाइनल में आज तक कभी भी इतने रन नहीं बने 200 रन भी पहली बार ही बने हैं और 255 शायद पहले ही बार बने हैं।
भारत में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया ।भारतीय टीम ने एक शानदार प्रदर्शन किया। पूरे देश में जश्न का माहौल है। सभी जगह पटाखे फोड़े जा रहे हैं। लोगों के बीच खुशी का माहौल है। भारत की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी है।

टिप्पणियां (0)