
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना योजना के तहत प्रदेश की 127 करोड़ महिलाओं के खातों में 1552 करोड़ की राशि भेजी ।डॉ मोहन यादव ने मंडला के टिकरवारा गांव में आयोजित कार्यक्रम से उन्होंने सिंगल क्लिक से राशि जारी की।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश की लाडली बहनों से अपील की ।कि वे फिजूल खर्ची से बचें और अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर काबिल बनाने पर पैसा खर्च करें। दहेज और मृत्यु भोज को भी बंद करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने लाडली बहना योजना की राशि के साथ 56.68 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 340 करोड़ की राशि भी भेजी। इसके अलावा 25 लाख बहनों को सिलेंडर भरने के लिए 57 करोड रुपए अलग से भेजा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि हर विकासखंड के एक गांव को सरकार वृंदावन गांव के रूप में विकसित करेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंडला में 232 करोड रुपए की लागत वाले 66 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन एक साथ किया। इस दौरान सीएम ने मंच से ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित शुचि उपाध्याय का मंच से अभिनंदन भी किया। मुख्यमंत्री ने कन्या विवाह योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह समारोह में 1100 से अधिकतम दंपतियों को 49-49 हजार की राशि दी।

Leave a Reply