मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र 2026 आज से शुरू: विपक्ष ने किया हंगामा सदन कल तक के लिए स्थगित:
संवाददाता
16 February 2026
अपडेटेड: 3:41 PM 0thGMT+0530
MP BUDGET SESSION 2026:
मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज राज्यपाल मंगू भाई पटेल के अभिभाषण से शुरू हुआ। मध्य प्रदेश का विधानसभा का यह सत्र 16वीं विधानसभा का नवां सत्र है जो 6 मार्च तक चलेगा।
इस दौरान अवकाश के दोनों दिनों को छोड़कर कुल 12 बैठकें प्रस्तावित है। इसमें 18 फरवरी को राज्य का बजट पेश किया जाएगा । इसके बाद बजट पर चर्चा शुरू होगी । इस सत्र के दौरान विभिन्न विभागों के सात विधेयक पेश किए जाएंगे।
3478 सवालों के दिए जाएंगे जवाब:

विधानसभा सचिवालय को विधानसभा विधायकों के 3478 प्रश्न मिले हैं ।इनमें से 1750 तारांकित 1728 अतारांकित है।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने रविवार को तैयारी का जायजा लिया । इस दौरान विधानसभा के प्रमुख सचिव अरविंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सबसे पहले सुबह 11 बजे राज्यपाल मंगू भाई पटेल का अभिभाषण शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि 17 दिसंबर 2025 को विधानसभा का एक विशेष एकदिवसीय सत्र बुलाया गया था ,जिसकी चर्चा 12 घंटे तक चली थी। जिसमें मध्य प्रदेश को विकसित राज्य बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए थे। उन्होंने भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिति का भी जिक्र किया ।साथ ही उन्होंने बताया 2047 तक मध्य प्रदेश को दो ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया गया है।
विपक्ष ने किया हंगामा: सदन की कार्रवाई कल तक के लिए स्थगित:
राज्यपाल की अभिभाषण के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमर सिंघार ने नल जल योजना का मुद्दा बीच में ही उठाया। और इंदौर में दूषित पानी की समस्या को लेकर हंगामा किया । सरकार को घेरते हुए कहा कि बजट में केवल घोषणाएं नहीं बल्कि जमीनी हकीकत पर बात रखनी चाहिए । प्रदेश में बढ़ता हुआ कर्ज है और बजट में घोषणाओं और वास्तविक स्थिति के अंतर को उजागर करना चाहिए । इसके साथ पुराने बजट के घोषणाओं की चर्चा भी होना चाहिए।
किंतु राज्यपाल ने बिना रुके अपना अभिभाषण जारी रखा।
कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने अभिभाषण के दौरान प्रति उपलब्ध नहीं होने का आरोप लगाया।
राज्यपाल की अभिभाषण पर चर्चा कल से शुरू होगी। सदन की कार्रवाई कल सुबह 11:00 तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
राज्यपाल की अभिभाषण के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य चर्चा करेंगे । जिसमें सरकार की नीतियों और कार्य प्रणाली पर विस्तृत बहस की जाएगी।
18 फरवरी को वित्त मंत्री और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा आम बजट पेश करेंगे। जिसमें विपक्ष विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी कर रही है।