टेक न्यूज: Google सर्च इंजन से वास्ता रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। गूगल ने AI mode in Search लॉन्च कर दिया है। इससे अब यूजर्स का सर्च करने का अनुभव बदल जाएगा। अब यूजर्स को पहले से बेहतर सर्च रिजल्ट नजर आएगा। गूगल ने इसके लिए Gemini 2.5 कस्टम वर्जन यूज किया है। खुद गूगल ने इसकी जानकारी यूजर्स से साझा की है।
कंपनी ने बकायदा इसको लेकर एक ब्लॉगपोस्ट शेयर किया है। इसमें बताया गया है कि यह उनका अबतक का सबसे पावरफुल AI सर्च एक्सपीरियंस है। यानी सीधा मतलब है कि गूगल का AI Mode अब गूगल सर्च के AI overview को रिप्लेस करेगा.
आइए समझते हैं…
गूगल ने कहा, हमें पॉजिटिव फीडबैक मिलने के बाद भारत में AI Mode की लॉन्चिंग की खुशी है। इस सर्विस की शुरुआत मंगलवार से की गई है। कंपनी भविष्य में यूजर्स के हिसाब से समयानुसार बेहतर करेगी। गूगल की मानें तो इस मोड को बतौर एक्सपेरीमेंट्स इस साल की शुरुआत में अमेरिका के लिए जारी किया था। इसके बाद दूसरे देशों के लिए जारी किया। फिलहाल अभी यह अंग्रेजी भाषा में है।
भारत में गूगल के इस मोड की लोग तारीफ कर रहे हैं। इसमें बेहतर क्वालिटी और फ्रेंस रिस्पॉंस पर फोकस रखा गया है।
कैसे यूज करें AI Mode? गूगल के इस फीचर का उपयोग करना बेहद ही सरल है। इसे गूगल लैब्स पर जाकर एक्सेस करना होगा। गूगल लैब्स पर जाने के बाद यूजर्स को Turn This Experiment on or Off के सामने दिए गए ऑप्शन को ऑन या ऑफ करना होगा। एक बार इन्बेल करने के बाद Try AI Mode का ऑप्शन मिलेगा। इसे किसी भी डिवाइस पर एक्सेस किया जा सकता है। गूगल की मानें तो AI Mode उनका सबसे पावरफुल AI Search है। इसमें ज्यादा एडवांस्ड रीजनिंग कैपिबिलिटी है। मल्टी मॉडालिटी फीचर है। इसकी मदद से AI Mode बेहतर सर्चिंग मोड दे रहा है।


Leave a Reply