Share


11 जुलाई 2026 :
नई दिल्ली:

बादलों का रुख उत्तर व पूर्वोत्तर की तरफ बढ़ने से उत्तराखंड व हिमाचल में अचानक भारी बारिश व से बाढ़, भूस्खलन व नदियों में उफान से खतरा पैदा होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, पिथौरागढ़ व नैनीताल जिलों में शनिवार के लिए हाईअलर्ट जारी किया है। उत्तरप्रदेश, बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश की चेतावनी है। इन राज्यों में दो दिन में मूसलाधार बारिश की संभावनाभी जताई गई है। खास बात है कि कुछ दिनों तक मध्य व दक्षिण भारत में बारिश गतिविधियां कम रहने की संभावना है।
बुवाई की धीमी रफ्तारः देशभर में खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी नहीं आ पाई है। कृषि मंत्रालय के 5 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार 385.90 लाख हेक्टेयर में ही बुवाई हुई है, जो कुल लक्ष्य का 8 प्रतिशत है।
जून में कमजोर मानसून के  बाद जुलाई में अच्छी बारिश हुई। और ऐसा माना जा रहा था कि मानसून तेज रिकवरी कर रहा है इससे और औसत राष्ट्रीय वर्षा की कमी 40  प्रतिशत से 15 प्रतिशत रह गई। इनमें 100 जिलों में खेती पूरी तरह बारिश पर निर्भर है । ऐसे में खरीफ की फसल की बुवाई पिछले साल से 21% पीछे है। इन प्रभावित जिलों में कई राज्य जैसे महाराष्ट्र ,मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात,यूपी, बिहार जैसे प्रमुख कृषि राज्य हैं।  ऐसी स्थितियों से कृषि वृद्धि और खाद्य महंगाई दोनों पर खतरा हो सकता है।


Share