रिलीज वाले दिन ही पाकिस्तान में लीक हुई ‘धुरंधर-2’, वीडियो वायरल.

khabar pradhan

संवाददाता

21 March 2026

अपडेटेड: 4:22 PM 0stGMT+0530

रिलीज वाले दिन ही पाकिस्तान में लीक हुई ‘धुरंधर-2’, वीडियो वायरल.

21 मार्च 2026
नई दिल्ली। फिल्म ‘धुरंधर-2’ अपने रिलीज के साथ ही सुर्खियों में आ गई है। पहले ही दिन फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर सामने आई है, जिससे निर्माताओं के लिए चिंता बढ़ गई है। वहीं सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान की आवाम पर भारतीय यूजर्स तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

बताया जा रहा है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए बॉक्स ऑफिस पर लगभग 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लिया था। हालांकि, पाकिस्तान समेत कई देशों में फिल्म पर प्रतिबंध होने के बावजूद वहां इसे पाइरेसी के जरिए देखा जा रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहे वीडियो में एक टीवी स्क्रीन पर फिल्म का सीन चलता दिखाई दे रहा है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि फिल्म अवैध तरीके से देखी जा रही है। एक पाकिस्तानी पत्रकार द्वारा साझा किए गए वीडियो ने इस मामले को और हवा दी है।

फिल्म की कहानी एक भारतीय एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के बीच रहकर अपने देश को बचाने का मिशन पूरा करता है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, राकेश बेदी और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।

हालांकि, फिल्म के लीक होने की पुष्टि आधिकारिक रूप से नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसको लेकर चर्चा लगातार तेज हो रही है।

टिप्पणियां (0)