17 अप्रैल 2027
कीव:
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग ने एक बार फिर भयानक रूप ले लिया है। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई प्रमुख शहरों पर इस साल का सबसे भीषण हमला किया है। इस हमले में एक 12 साल के बच्चे सहित 16 मासूम लोगों की जान चली गई है, जबकि 100 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हमले की भयावहता: आसमान से बरसी मौत
यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, रूस ने यह हमला रात के अंधेरे में किया ताकि ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सके। हमले का पैमाना बहुत ही बड़ा था l
रूस ने यूक्रेन के रक्षा तंत्र को उलझाने के लिए एक साथ 650 से अधिक ड्रोन दागे।
ड्रोन्स के साथ-साथ,40 से ज्यादा घातक मिसाइलों से रिहायशी इलाकों और इमारतों को निशाना बनाया गया।
कीव के अलावा ओडेसा और डिनप्रो जैसे शहरों में भी भारी तबाही देखने को मिली है।
कहाँ कितना हुआ नुकसान
यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों से जान-माल के नुकसान की खबरें आ रही हैं:
राजधानी कीव: यहाँ एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हुई है और करीब 50 लोग घायल हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने बताया कि कई इमारतें मलबे में तब्दील हो गई हैं।
ओडेसा: दक्षिण में स्थित इस शहर में सबसे ज्यादा 9 लोगों की जान गई है और 23 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।
डिनप्रो: दक्षिण-पूर्व के इस शहर में 2 लोगों की मौत हुई है और दर्जनों लोग घायल हुए हैं।
राहत और बचाव कार्य जारी
हमले के तुरंत बाद कई इलाकों में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया और समाचार एजेंसियों द्वारा जारी तस्वीरों में कीव की ऊंची इमारतों से काला धुआं निकलता देखा जा सकता है। आपातकालीन टीमें और दमकलकर्मी मलबे में दबे लोगों को निकालने और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।
यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि यह हमला जानबूझकर नागरिक ठिकानों पर किया गया है ताकि लोगों में दहशत फैलाई जा सके।


Leave a Reply