20 अगस्त 2026 :
जम्मू कश्मीर:
जम्मू कश्मीर में माता वैष्णो देवी की यात्रा पर फिलहाल रोक लग गई है । श्रद्धालुओं को कटरा में रुकनों को कहा गया है। प्रशासन और राहत टीम अलर्ट मोड पर हैं।
जम्मू कश्मीर में मानसून की बारिश के बीच मौसम ने एक बार फिर मुश्किलें बढ़ा दी है । कश्मीर संभाग के शोपियां के अखनार इलाके में बुधवार को बादल फटने के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। जम्मू संभाग के कई जिलों में भी लगातार बारिश के कारण नदी नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के देवाल और धर्मथल समेत कुछ हिस्सों में लगातार भूस्खलन चुनौती बना हुआ है। बारिश के कारण कटरा सांछीछत हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही । प्रशासन और संबंधित एजेंसियां हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
वैष्णो देवी यात्रा पर लगा ब्रेक:
जम्मू कश्मीर में खराब मौसम के कारण वैष्णो देवी यात्रा पर रोक लगा दी गई है। खराब मौसम के कारण सोफिया के अखनार इलाके में बादल फटने की घटना हुई है। अचानक एक तेज बहाव आया और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात एक बार फिर से बन गए हैं। जम्मू संभाग में कई समय लगातार बारिश हो रही है। नदी नालों का जल स्तर बढ़ा हुआ है । सोफिया के अखनार इलाके में बादल फटने से तेज बहाव से हड़कंप की स्थिति बन गई है। जिससे वैष्णो देवी की यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
मौसम लगातार खराब बना हुआ है ऐसे में फिलहाल यात्रियों को पतरा में रोकने के आदेश दिए गए।
वैष्णो देवी पहुंचने का सिलसिला श्रद्धालुओं का जारी है। प्रशासन की ओर से यात्रा को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया गया है । क्योंकि बारिश और अलग-अलग हादसों को लेकर कई घटनाएं सामने आ रही है । प्रशासन और रेस्क्यू टीम अलर्ट मोड पर हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयार है।
यात्रा मार्ग की तस्वीरें हैं भयावह:
जो एडवाइजरी जारी की गई है, इसका पालन करना यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है । क्योंकि खतरा अभी भी बना हुआ है यात्रा मार्ग से कई तस्वीरें भी सामने आई है। जो यात्रियों के लिए संकट पैदा कर सकते हैं । ऐसे में प्रशासन यात्रा मार्ग की स्थिति को देखते हुए और मौसम को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को कटरा में रुकने के आदेश दिए गए हैं।
नदी के आसपास जो लोग रहते हैं, उनके लिए स्थिति बेहद खराब बनी हुई है।
सोफिया में जो ऊपरी इलाका है, वहां अचानक से बादल फटने से निचले इलाकों में लगातार बाढ़ का पानी जमीनों ,खेतों से होता हुआ फसल को नुकसान कर रहा है। कश्मीर में पिछले कुछ समय से बादल फटने की घटनाएं हुई हैं । उसके बाद प्रशासन के लिए स्थितियां गंभीर बनी हुई है। क्योंकि 35 से ज्यादा लोगों की मौत अलग-अलग हादसों में हो चुकी है । बादल फटने के बाद लैंडस्लाइड की स्थितियां भी बनी हुई है। फिलहाल मौसम की स्थिति को देखते हुए वैष्णो देवी यात्रा फिलहाल के लिए रोक दी गई है।


Leave a Reply