26 अप्रैल 2026
अमेरिका वाशिंगटन:
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर हमले की कोशिश की गई। राहत की बात यह है कि यह हमला नाकाम रहा और हमलावर पकड़ा गया।
कौन है हमलावर -आया बड़ा खुलासा:
अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स के डिनर पार्टी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमले का प्रयास किया गया। हमलावर को सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत दबोच लिया और अब हमलावर को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।
जानकारी के अनुसार हमलावर ने खुद का नाम कॉल थॉमस एलेन बताया है। और उसकी उम्र 31 वर्ष है जो कैलिफोर्निया के टॉरेंट्स का रहने वाला है । आरोपी ने घटना वाले दिन ही हिल्टन होटल में पहले ही कमरा बुक कर लिया था। उसे यह पहले से ही मालूम था कि अमेरिकी राष्ट्रपति यहां आने वाले हैं। इस हमलावर का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह घटनास्थल पर तेजी से आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है । उसने एक सुरक्षा कर्मी को गोली भी मारी। किंतु सुरक्षाकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट पहना हुआ था, इसलिए उसे कोई नुकसान नहीं हुआ।
उसे सुरक्षाकर्मियों ने जब गिरफ्तार किया ,उसकी एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अर्धनग्न अवस्था में दिखाई दे रहा है। शायद उसकी जांच के लिए कपड़े उतारे गए हो।
व्हाइट हाउस कॉरस्पोडेंट्स डिनर का था कार्यक्रम:
इस घटना के समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ,उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ, ट्रंप प्रशासन के कई बड़े सदस्य मौजूद थे। जो व्हाइट हाउस कॉरस्पोडेंट्स डिनर के लिए पहुंचे थे। कई पत्रकार, बड़े नेता भी यहां शामिल थे। जैसे ही फायरिंग की आवाज सुनाई पड़ी, वहां हंगामा मच गया, अफरा तफरी का माहौल बन गया। कई लोग खुद को बचाने में टेबल के नीचे छुपने का प्रयास करते दिखे। फिलहाल आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है । आरोपी के पास एक शॉटगन ,एक हैंडगन और कई चाकू मिले हैं । उससे हमले के पीछे का असली मकसद जानने हेतु पूछताछ की जा रही है।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया:
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में हुई इस फायरिंग की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हमलावर को एक बीमार व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा कि उसकी हमला करने के पीछे की मंशा तो नहीं मालूम, लेकिन वह काफी खतरनाक दिखता है। साथ ही उसे पागल और शैतान जैसा भी कहा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ऐसे बीमार और भयानक लोग हमारे जीवन को नहीं बदल सकते और ना ही ऐसे लोगों को हम अपने जीवन की दिशा बदलने देंगे । एक आदमी कई हथियारों के साथ सिक्योरिटी चेक पॉइंट पर घुसा लेकिन हमारे सीक्रेट सर्विस के कुछ बहादुर सदस्यों ने उसे पकड़ लिया। एक ऑफिसर को गोली भी लगी लेकिन शुक्र है वह बच गया राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस ऑफिसर से बातचीत की है ।
उन्होंने सीक्रेट सर्विस और पुलिस की सराहना की और कहा कि उन्होंने बेहद शानदार काम किया है। अपनी बहादुरी और तुरंत कार्रवाई से हमलावर को पकड़ लिया। फर्स्ट लेडी ,उपराष्ट्रपति और सभी कैबिनेट के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित है।


Leave a Reply