10 August 2026:
हिंदू धर्म के अनुसार पूजा पाठ ज्योतिष का ही एक अंग है जिसमें पूजन के कुछ नियम होते हैं जिन्हें जिनका पालन करना जरूरी होता है।
अभी श्रावण मास चल रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार श्रावण का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। किंतु शिव पूजा में बहुत सी वस्तुएं वर्जित मानी जाती है।तो आईए जानते है कि वे कौन कौन-कौन सी वस्तुएं हैं और क्यों इन्हें वर्जित माना गया है।
1 . इसमें से एक है शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाया शिवलिंग पर हल्दी चढ़ाना वर्जित माना गया है । आईए जानते हैं इसका शुभ और अशुभ फल । हल्दी एक औषधि गुणों से भरपूर होती है । यह पवित्रता समृद्धि और उर्वरता का प्रतीक है। इसका उपयोग धार्मिक कार्यों में ,शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए किया जाता है ।
विभिन्न पूजा पाठ भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी मुख्य रूप से चढ़ाई जाती है किंतु शिव जी के पूजन में हल्दी वर्जित होती है ।
2..भगवान शिव आमतौर पर शरीर पर भस्म लगाए हुए देखे जाते हैं ।माना जाता है कि वह भौतिकता से दूर होते हैं । उनका निवास स्थान कैलाश पर्वत होता है, जो एक कठिन और दुर्गम स्थान माना जाता है ,जो दुनिया के भौतिक सुखों से बहुत दूर होता है।
ज्योतिष विज्ञान में हर सामग्री का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है जैसे हल्दी का संबंध गुरु गृह से होता है गुरु जो बुद्धि ज्ञान और समृद्धि का ग्रह माना जाता है ।
शिवजी की ऊर्जाएं गुरु ग्रह की ऊर्जा से मिल नहीं खाती इस वजह से शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाई जाती क्योंकि शिवजी पर हल्दी चढ़ाने से असंतुलन पैदा हो सकता है। शिवलिंग पर हल्दी चढ़ानाभगवान शिव के स्वभाव और धार्मिक मान्यताओं के बिल्कुल विपरीत होता है।
शिवजी को हल्दी क्यों नहीं चढ़ाई जाती
शास्त्रों के अनुसार शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाई जाती। शिवलिंग दो भागों से मिलकर बना होता है । एक भाग शिव का प्रतीक होता है और एक भाग माता पार्वती का प्रतीक जलाधारी होता है। जलाधारी पर हल्दी चढ़ाई जा सकती है,
किंतु शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ाई जाती ।
2. इसके अलावा केतकी का फूल केतकी का फूल शिव की पूजा में नहीं चढ़ाते शिवलिंग पर नहीं चढ़ाते ।
3. इसके अलावा शिवलिंग पर कुमकुम चढ़ाना वर्जित माना गया है। सिंदूर को सुहाग का प्रतीक माना जाता है विवाहित महिलाएं इसे पति की लंबी उम्र के लिए लगती हैं । शिव को संहारक के रूप में जाना जाता है । और शिवलिंग पुरुष तत्व का प्रतीक है और सिंदूर स्त्रियों से संबंधित है । इसलिए शिवलिंग पर सिंदूर नहीं चढ़ाया जाता।
4. . कुछ लोगों का मानना है कि तुलसी भगवान विष्णु को प्रिय है और भगवान शिव को नहीं। इसलिए, शिवलिंग पर तुलसी नहीं चढ़ाई जाती है। कुछ अन्य लोगों का मानना है कि तुलसी को शिवलिंग पर चढ़ाने से भक्तों को उनके रौद्र रूप का सामना करना पड़ सकता है ।
5..शिव मंदिर में नारियल नहीं चढ़ाते :
नारियल को श्रीफल कहते हैं जिसे माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है । जो भगवान विष्णु की पत्नी है।इसलिए शिवजी को नारियल या नारियल का जल अर्पित नहीं करते।
6..शिवजी को शंख से जल नहीं चढ़ाते:
शिवजी के पूजन में शंख से जल नहीं चढ़ाते और शंखनाद नहीं करते । क्योंकि शिव ने शंखचूड़ नाम के एक असुर का वध किया था जो भगवान विष्णु का प्रिय भक्त था।


Leave a Reply