हवाई यात्रा हुई और महंगी:फ्यूल चार्ज बढ़ाःभोपाल से दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु की फ्लाइट महंगी
संवाददाता
15 March 2026
अपडेटेड: 6:38 PM 0thGMT+0530
भोपाल: 15 मार्च 2026:
कई रूटों पर 2 हजार रुपए तक बढ़े टिकट के दाम:
भोपाल से दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और अन्य प्रमुख शहरों के लिए हवाई यात्रा महंगी हो गई है। एयरलाइन कंपनियों ने टिकट में फ्यूल चार्ज लागू कर दिया है, जिससे किराए में 2 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।
भोपाल से सबसे अधिक 14 उड़ानें इंडिगो एयरलाइन की संचालित होती हैं। ऑनलाइन बुकिंग के अनुसार शनिवार शाम 7 बजे तक कई प्रमुख रूटों पर टिकट की कीमत पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई थी, खासतौर पर दक्षिण भारत के रूटों पर ।
आगे और बढ़ सकता है किराया:
गर्मी और छुट्टियों के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। यदि एयरलाइन कंपनियां फ्यूल चार्ज जारी रखती हैं, तो आगामी दिनों में टिकट की कीमतों में और वृद्धि होने क संभावना है। यात्रियों को सलाह दी जा रह है कि वे यात्रा की योजना पहले से बनाक टिकट बुक करें, ताकि अधिक किराया देने से बचा जा सके।