
अपराजिता के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं ।या बहुत कम आ रहे हैं तो कुछ जरूरी टिप्स अपना कर अपराजिता में भर भर के फूल पा सकते हैं ।
(1)फिटकरी का पानी :
अगर अपराजिता के पौधे में फूल नहीं आ रहे हैं तो एक छोटे से फिटकरी के टुकड़े को ,लगभग 5 ग्राम को 1 लीटर पानी में घोल लें ।फिर पौधे की मिट्टी में यह फिटकरी वाला पानी डालें ।यह लिक्विड फर्टिलाइजर तब डालना है जब पौधे की मिट्टी सुखी हो और इसे महीने में बस एक बार ही प्रयोग में लाना है ।
(2)चाय की पत्ती का पानी :
आधा चम्मच चाय की पत्ती को 1 लीटर पानी में उबालकर ठंडा कर ले। फिर इसे पौधे की मिट्टी में डालें ऐसा महीने में एक बार जरूर करें । इसके अलावा उसे उपयोग में लाई गई चाय की पत्ती को धोकर,सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
(3)चावल का पानी:
चावल को धोने के बाद उसके पानी को इकट्ठा कर ले और उसे पौधे की मिट्टी में डालें ।इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं ।
(4)छाछ का पानी :
दो चम्मच दही को 1 लीटर पानी में मिलाकर इसे 2 दिन तक ऐसे ही रखा रहने दे। इसके बाद इस पानी का प्रयोग पौधे की मिट्टी में करें ।
इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और इससे पौधे को कोई नुकसान भी नहीं होता और मिट्टी अधिक fertile बनती है।
(5) इसके अलावा अपराजिता में जब भी फूल आ रहे हो तो शाम तक वह फूल तोड़ लेना चाहिए ।पौधे में फूल छोड़ देने से उसमें फलिया बनने लगती हैं और फिर पौधा अपनी सारी एनर्जी फलियों के विकास में लगा देता है जिससे पौधे पर फूल आना बंद हो जाते हैं।

Leave a Reply