अमेरिका में बर्फीले तूफान से भीषण तबाही -29 लोगों की मौत : हजारों फ्लाइटें कैंसिल:स्कूलकॉलेज ,हाई-वे बंद -7 लाख घरों में बिजली गुल :
संवाददाता
27 January 2026
अपडेटेड: 4:55 PM 0thGMT+0530
अमेरिका में आया भीषण बर्फीला तूफान:
प्रकृति का भीषण कहर:
अमेरिका आज प्रकृति के कहर के आगे बिल्कुल बेबस नजर आ रहा है। क्योंकि इस समय अमेरिका बर्फीले तूफान का सामना कर रहा है। जिसमें देश के कई हिस्सों में करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है ।अमेरिका के कई इलाके बर्फ से ढके नजर आ रहे हैं। और लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।
इस बर्फीले तूफान से अमेरिका के टेक्सास से लेकर न्यू इंग्लैंड तक घनी बर्फ जमी हुई है । एक भयंकर हादसे में करीब 45 कार आपस में टकरा गई।
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बर्फ गिरने की रफ्तार कुछ जगहों पर 1 इंच प्रति घंटे से ज्यादा हो सकती है मोंटाना से लेकर एडवाइजरी लागू की गई है।
इसमें एक 16 साल के लड़के की एक्सीडेंट में मौत हुई है। कई इलाकों में ठंड से जम जाने के कारण मौत हो गई है।
अमेरिका में रविवार से यह बर्फीला तूफान देश भर में अपना कहर बरपा रहा है । डोनाल्ड ट्रंप ने 20 राज्य और वाशिंगटन में इमरजेंसी घोषित कर दी है।
यह खतरनाक तूफान करीब 3220 किलोमीटर के एरिया में फैला हुआ है। करीब 21 करोड लोग यानी अमेरिका के दो तिहाई लोग इस तूफान की चपेट में है।
और पूरे अमेरिका में न्यूयॉर्क समेत अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है।
अमेरिका के कई इलाकों में 12 से 20 इंच तक बर्फ जमी हुई है। जिससे हाईवे बंद हो गए हैं स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी गई है ।इसके अलावा करीब 8000 उड़ाने रद्द कर दी गई है।
रविवार को 10,800 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी गई है। अनुमान है कि यह समस्या अभी कई दिन तक और बनी रह सकती है।
इस तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका के टेनेसी में हुआ है। यहां रविवार दोपहर तक लगभग 3:30 लाख घर में और ऑफिस में बिजली गुल है । इस बर्फीले बारिश से कई पेड़ और पावर लाइन भी टूट गए हैं।
वापस बिजली सप्लाई शुरू करने में कई सप्ताह का समय लग सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 राज्यों में इमरजेंसी घोषित कर दी है और कई राज्यों में जरूरी सामान स्टाफ और सर्च एंड रेस्क्यू टीम तैनात किया गया है।
न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा है कि यह बर्फ हटाने के लिए पूरे राज्य में 1600 से ज्यादा स्नो प्लो मशीन और कई टन नमक तैयार किया गया है ।यह नमक बर्फीली परत को पिघलाता है । जिससे सड़कों में बर्फ हटाने में आसानी होती है।गवर्नर कैथी ने लोगों को घर से काम करने और जरूरी सामान घर में ही रखने की अपील की है। क्योंकि बर्फ हटाते समय काफी सावधानी रखना पड़ता है और इससे हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है।
ऐसा कहा जा रहा है कि यह सबसे लंबी ठंड और सबसे ज्यादा बर्फबारी है।
कनाडा के पास की सीमाओं में जीरो डिग्री से नीचे का तापमान आ चुका है। वाटरटाउन में -37 डिग्री और कोपेनहेगन में – 45 डिग्री तक पारा पहुंच चुका है।होचुल ने कहा है कि हमारे राज्य में आर्कटिक तूफान का असर हुआ है यह बेहद मुश्किल का समय है और हमें इसके लिए तैयार रहना होगा।