इलाज के नाम पर एक बुजुर्ग से 15 हजार ठगे:
संवाददाता
19 January 2026
अपडेटेड: 3:50 PM 0thGMT+0530
दमोह के जालौन क्षेत्र में एक बुजुर्ग से आयुर्वेदिक इलाज के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल जालौन निवासी अशोक जैन,पैर के दर्द से परेशान थे। इस दौरान सात लोगों का एक समूह से उसकी मुलाकात हुई। उन्होंने खुद को आयुर्वेदिक चिकित्सक बताते हुए जल्द ही इलाज कर देने का दावा किया। बुजुर्ग के पुत्र मुकेश जैन ने बताया कि उनके पिता आरोपियों की बातों में आ गए और दवाइयां ले ली। उनके पास पैसे नहीं थे ,तो ठगों ने तत्काल भुगतान करने का दबाव बनाया। उन्होंने 15900 उधार लेकर उन्हें दिए। इसके बाद ठग पैसे लेकर फरार हो गये।