एलन मस्क और पौलेंड के विदेश मंत्री के बीच हुई बहस का मुख्य कारण मस्क का विवादित बयान।

इस बयान को लेकर पौलेंड के विदेश मंत्री ने मस्क पर बोला हमला।

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क और पोलैंड के विदेश मंत्री रैडोस्लाव सिकोर्स्की के बीच विवाद हो गया है। यूक्रेन युद्ध में स्टरलिंक की भूमिका और फंडिंग पर दोनों में बहस हुई है। पोलिश मंत्री के खिलाफ अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी मस्क का समर्थन किया है।

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क की पोलैंड के विदेश मंत्री रैडोस्लाव सिकोर्स्की से तीखी बहस हुई है। डोनाल्ड ट्रंप के करीबी मस्क की सिकोर्स्की से बहस यूक्रेन युद्ध और स्टारलिंक को लेकर हुई है। मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक का इस्तेमाल यूक्रेनी सेना करती है। यूक्रेन युद्ध में स्टारलिंक की भूमिका और उसकी फंडिंग के बारे में ट्विटर पर हुई बहस में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी ट्वीट करते हुए मस्क का बचाव किया है। अमेरिका के यूक्रेन को रूस के खिलाफ युद्ध में हथियारों की आपूर्ति और खुफिया जानकारी रोकने से यूरोप में नाराजगी देखी जा रही है। यूरोपीय देश पौलेंड के विदेश मंत्री और मस्क की बहस की वजह भी यही बनी है।
टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने यूक्रेन युद्ध पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अगर स्टारलिंक ने मदद बंद की तो उनका पूरा फ्रंट लाइन ध्वस्त हो जाएगा। मुझे इसका दुख है कि यूक्रेन एक ऐसे गतिरोध में उलझा है, जिसे आखिरकार वह हार जाएगा।’ सिकोर्स्की ने मस्क को जवाब देते हुए लिखा कि पोलैंड की ओर से यूक्रेन में स्टारलिंक एक्सेस के लिए हर साल 50 मिलियन डॉलर दे रहा है। सिकोर्स्की ने ये भी कहा कि स्पेसएक्स अगर विश्वसनीय नहीं दिखता है तो हम दूसरे आपूर्तिकर्ता तलाशेंगे। इस पर मस्क भड़क गए और जवाब दिया, ‘चुप रह छोटे आदमी। तुम इसके खर्च का बहुत छोटा हिस्से दे रहो हो। स्टालरलिंक का कोई विकल्प नहीं हो सकता है।’
रैडोस्लाव सिकोर्स्की और एलन मस्क के विवाद में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मस्क का बचाव किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘किसी ने भी यूक्रेन को स्टारलिंक से काटने की कोई धमकी नहीं दी है। आपको तो मस्क का शुक्रिया अदा करना चाहिए क्योंकि स्टारलिंक के बिना यूक्रेन यह युद्ध बहुत पहले हार चुका होता। अभी तक तो रूस की सेना पोलैंड की सीमा में भी एंट्री कर चुकी होती।’

स्टारलिंक को एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है। स्टारलिंक का मकसद दूरदराज के इलाकों, खासतौर से युद्ध क्षेत्रों में हाई-स्पीड इंटरनेट देना है। फरवरी 2022 में रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से स्टारलिंक टर्मिनल यूक्रेन के सैन्य अभियानों के लिए अहम रहे हैं। स्टारलिंक वहां कनेक्टिविटी दो रहा है। मस्क का कहना है कि ये यूक्रेन के लिए ये युद्ध में बड़ी मदद है, वहीं यूरोपीय देशों का कहना है कि उनकी ओर से इसके लिए बड़ी रकम चुकाई जा रही है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यूक्रेन को हथियार और खुफिया जानकारी साझा करने पर रोकने का उनके पोलैंड के साथ रिश्ते पर भी असर हुआ है। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने हाल ही में ट्रंप के इस फैसले की कड़े शब्दों में निंदा की है। टस्क के अमेरिकी फैसले की आलोचना करने के बाद अब उनके विदेश मंत्री की मस्क से बहस हो गई है, जो ट्रंप के सबसे खास सहयोगी हैं।

  • Related Posts

    पहलगाम के मास्टर माइंड मुनीर के साथ ट्रंप ने किया लंच, ऐसे लिखी गई मुलाकात की पटकथा

    इस्लामाबाद. पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर का अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस (White House) में हुई मुलाकात और साथ में लंच अंतरराष्ट्रीय…

    ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

    10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!