ईरान में हालात खराब-सरकारी टीवी है खोमनेई पर हमला:
संवाददाता
19 January 2026
अपडेटेड: 7:25 PM 0thGMT+0530
ईरान में बगावत:
ईरान में सत्ता को सीधी चुनौती: सरकारी टीवी हैक- विरोध प्रदर्शनों ने दिया खतरनाक मोड़:
ईरान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं… बढ़ती महंगाई, गिरती मुद्रा और आर्थिक संकट से परेशान जनता अब खुलकर सड़कों पर उतर आई है देश के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज होते जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने खुलकर प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है, जिससे ईरान-अमेरिका तनाव और गहरा गया है। इन विरोध प्रदर्शनों के बीच ईरान से एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि ईरान के सरकारी टीवी चैनलों पर बड़ा साइबर अटैक हुआ है। स्थानीय समयानुसार रविवार रात करीब 9:30 बजे, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग यानी IRIB के सभी चैनल कथित तौर पर हैक कर लिए गए। करीब 10 मिनट तक टीवी चैनल हैकर्स के कब्जे में रहे। इस दौरान नियमित कार्यक्रमों को रोककर ईरानी राष्ट्रीय क्रांति से जुड़ी तस्वीरें और निर्वासित प्रिंस रजा पहलवी के संदेश प्रसारित किए गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़े कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें साफ देखा जा सकता है कि अचानक प्रिंस रजा पहलवी का भाषण ऑन एयर आ जाता है।
हैक किए गए चैनलों पर प्रसारित संदेश में प्रिंस रजा पहलवी ने ईरानी जनता से इस्लामी गणराज्य के खिलाफ विद्रोह करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि ईरान के लोग अपने देश के भविष्य की बागडोर खुद संभालें।
प्रिंस रजा पहलवी के प्रेस कार्यालय ने इस घटना की पुष्टि भी की है उनके मुताबिक, 10 मिनट तक पूरे ईरान में विरोध प्रदर्शनों के फुटेज और उनका संदेश प्रसारित होता रहा।
विरोध प्रदर्शन है जारी:
आपको बता दें कि ईरान में 28 दिसंबर से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं। जब ईरानी मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंची, तब तेहरान के दुकानदारों और बाजार व्यापारियों ने हड़ताल शुरू की। इन प्रदर्शनों में अब तक हजारों लोगों की मौत और गिरफ्तारियों की खबरें सामने आ चुकी हैं। ईरान में सियासी और सामाजिक उथल-पुथल के बीच यह साइबर अटैक हालात को और ज्यादा संवेदनशील बना रहा है।
नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आगे ईरान की सरकार और जनता की टकराहट किस दिशा में जाती है…