एमपी में यूजी-पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए एक ही परीक्षा: दाखिले का नया नियम
संवाददाता
12 March 2026
अपडेटेड: 3:06 PM 0thGMT+0530
12 मार्च 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अब यूजी (स्नातक) और पीजी (स्नातकोत्तर) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक ही राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कॉलेजों में दाखिले का आधार बनेगी।
उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार इस संबंध में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नई व्यवस्था के तहत राज्य स्तरीय एकीकृत प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद ही छात्र कॉलेज में प्रवेश ले सकेंगे।
अब तक कई कॉलेजों में अलग-अलग नियमों के तहत दाखिले होते थे, लेकिन नई प्रणाली लागू होने के बाद सभी कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया एक समान होगी।
नियम के अनुसार 12वीं कक्षा पास करने के बाद विद्यार्थी किसी भी विषय में यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें संबंधित प्रवेश परीक्षा में सफल होना होगा।
इस निर्णय को लेकर हाल ही में राज्य स्तरीय स्थायी समिति की बैठक में सहमति बनी थी। इसके बाद उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को नई प्रवेश प्रक्रिया लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस नई व्यवस्था से दाखिले की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित हो जाएगी।