एलपीजी गैस की किल्लत के बीच रीवा में हुई डिलीवरी वाहन से सिलेंडर की लूट :

khabar pradhan

संवाददाता

12 March 2026

अपडेटेड: 6:09 PM 0thGMT+0530


12 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश /रीवा:
रीवा में हुई डिलीवरी वाहन से सिलेंडर लूटने की घटना:
जंग की हालातो के बीच गैस सिलेंडर की कमी से लोगों में दहशत का माहौल है। इसी बीच रीवा में डिलीवरी वाहन से सिलेंडर लूटने की घटना सामने आई है।
यह मामला रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र का है । जहां कई अज्ञात लोगों ने एक गैस एजेंसी के डिलीवरी वाहन को रोक कर सिलेंडर लूट लिए।
गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग आए और वहां से सिलेंडर उतार उतार कर ले गए।  और सभी मौके से फरार हो गए।  इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई और पुलिस आरोपियों को पहचान करने का प्रयास कर रही है।

टिप्पणियां (0)