Share


19 मार्च को राष्ट्रपति के पहुंचने की तैयारियों का लिया जायजा :
12 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश /अयोध्या /

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे । वहां 19 मार्च को राष्ट्रपति के आने के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।  उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किए।
अयोध्या पहुंच कर उन्होंने सबसे पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजन किया और फिर भगवान श्री राम लाल के मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। रामलाल की आरती उतारी, मंदिर की परिक्रमा की और मंदिर परिसर के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली। मां पाटेश्वरी की पूजा अर्चन कर गायों को भोजन भी कराया।
हनुमानगढ़ के संतों से मुलाकात कर हाल-चाल पूछा।


Share