कछुआ तस्कर गैंग का सरगना रमन कश्यप यूपी से गिरफ्तार:
संवाददाता
7 April 2026
अपडेटेड: 1:55 PM 0thGMT+0530
रेलवे के एसी कोच से करता था तस्करी
7 अप्रैल 2026 मध्य प्रदेश भोपाल
भोपाल रेलवे के एसी कोच में यात्रा कर दुर्लभकछुए और घड़ियाल के बच्चों की तस्करी करने वाले इंटरनेशनल गैंग के सरगना को मप्र टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। रवि उर्फ रमन कश्यप नाम का यह सरगना पूरे तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। वह पिछले दो माह से लगातार अपनी लोकेशन बदलकर जांच दल को चकमा दे रहा था।
मप्र एसटीएसएफ ने यूपी पुलिस की एसटीएफ के साथ घेराबंदी कर रमन कश्यप को 5 अप्रैल को पकड़ा। उसे स्पेशल कोर्ट में पेश कर फॉरेस्ट रिमांड पर लिया गया। जलीय जीवों की तस्करी करने वाले संगठित गिरोह की यह आठवीं गिरफ्तारी है।
गौरतलब है कि 3 फरवरी को भोपाल के बैरागढ़ रेलवे स्टेशन पर पटना-इंदौर एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच से 311 दुर्लभ कछुए बरामद किए गए थे। इसके बाद से मप्र और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग शहरों में छापामार कार्रवाई की जा रही है। इस गिरोह में पेटशॉप मालिक, डॉग ब्रीडर, रेलवे के एसी कोच अटेंडेंट तक शामिल हैं। अब तक इस गैंग से 313 जीवित इंडियन टेंट टर्टल, स्टार टॉर्टोइज्ज, 2 पैराकीट जब्त किए जा चुके हैं।