किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:किसानों को अब दिन में मिलेगी बिजली नहीं उठानी पड़ेगी रात की परेशानी:
संवाददाता
15 March 2026
अपडेटेड: 6:26 PM 0thGMT+0530
15 मार्च 2026
मध्य प्रदेश कटनी
मुख्यमंत्री किसान सम्मेलन में शामिल होने कटनी के बरही पहुंचे:
मुख्यमंत्री मोहन यादव कटनी के बरही में किसान सम्मेलन में शामिल हुए। किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को बेहतर सुविधा देने के लिए बिजली व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर रही है । और अब किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे उन्हें रात में खेतों में जाने में परेशानी ना हो। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पहले किसानों को सिंचाई के लिए रात में बिजली मिलती थी ,जिससे उन्हें कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था । अंधेरे में खेतों में काम करते समय सांप बिच्छू जैसे कीड़े मकोड़ों का खतरों का डर बना रहता था । किंतु अब सरकार किसानों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है जिससे किसान शान के साथ खेती कर सके और उन्हें अनावश्यक जोखिम न उठाना पड़े।
प्रदेश में बेरोजगारी दर सबसे कम:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े पैमाने पर उद्योग और रोजगार के अवसर तैयार हो रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के माध्यम से लगभग 9 लाख करोड़ के नए उद्योग स्थापित हो रहे हैं । जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा । मध्य प्रदेश सबसे तेजी से विकसित करने वाले राज्यों में से एक है और यहां बेरोजगारी दर भी राष्ट्रीय से सबसे कम है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक युवा को रोजगार उपलब्ध करायें।
मुख्यमंत्री के इस किसान सम्मेलन में साथ में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद विष्णु दत्त शर्मा सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक- हेलीपैड के पास फोड़े गए पटाखे:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के बरही दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई । मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के समय हेलीपैड के समीप पटाखे फोड़े गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारी तुरंत अलर्ट हो गए। जानकारी के अनुसार बरही के शासकीय हाई स्कूल परिसर के मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड बनाया गया था । जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर की लैंडिंग प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान स्कूल की बाउंड्री वॉल के पास तेज आवाज के साथ पटाखे फोड़ दिए गए । अचानक पटाखे की आवाज से मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।