क्या ईरान में होगा तख्ता पलट! क्या अमेरिका लग रहा आग:
ईरान में आर्थिक संकट और गिरती हुई मुद्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ता जा रहा है । ईरान में उत्पन्न हुआ आर्थिक संकट को लेकर शुरू हुआ यह आंदोलन अब सरकारी इमारत तक पहुंच गया है प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कार्यालय के गेट को तोड़ने की कोशिश की । सरकारी इमारत को नुकसान पहुंचाया।
प्रदर्शन की वजह:
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल का रिकॉर्ड स्तर निचले स्तर तक पहुंच चुका है। यहां महंगाई चरम पर है, जीने की परिस्थितियां मुश्किल हो गई हैं। जिसके बाद यह विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ । जो धीरे-धीरे कई शहरों में फैल गया। इस प्रदर्शन में छात्र भी शामिल हो गए और शहर की यूनिवर्सिटी ,संस्थानों में भी यह आंदोलन भड़क उठा है। सरकार का कहना है कि शांतिपूर्ण विरोध ठीक है किंतु हिंसा और अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
क्या अमेरिका है इस विद्रोह में शामिल:
क्या अमेरिका के इशारे पर है यह विद्रोह:
अमेरिका और ईरान के संबंध अच्छे नहीं समझ जाते । अमेरिका ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान को अस्थिर करना चाहता है । जिससे अमेरिकी प्रतिबंध के कारण ईरान की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंची है। अमेरिका ने तेल निर्यात पर रोक लगा दी और बैंकिंग सिस्टम गड़बड़ा गया। इससे हालात और खराब हो गए । इस आंदोलन के पीछे अमेरिका के होने के पुख्ता सबूत तो नहीं है ,किंतु इस आंदोलन को अमेरिका के साथ इसलिए जोड़कर देखा जा सकता है, क्योंकि इस वक्त अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति हैं और अमेरिका की राजनीति में डोनाल्ड ट्रंप की कोशिश है कि ईरान में सत्ता परिवर्तन होना चाहिए। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
साल 2020 में ईरान के कासिम सुलेमानी की हत्या के बाद ट्रंप का सत्ता परिवर्तन और सरकार गिराने की धमकी के तौर पर ट्रंप ने लिखा था कि यदि ईरान की सत्ता युद्ध चाहती है तो यह ईरान का अंत होगा । हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट किया था कि अमेरिका सत्ता परिवर्तन नहीं चाहता लेकिन इन प्रदर्शनों को जिस तरह से अमेरिका का साथ मिल रहा है उससे ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं अमेरिका ईरान में विद्रोह की आग भड़काना चाहता है।


Leave a Reply