गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन देवी और हनुमान मंदिर में चला 11 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ:
संवाददाता
22 January 2026
अपडेटेड: 12:35 PM 0ndGMT+0530
गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन देवी मंदिरों में घरों में मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूरा पूजा प्रार्थना की गई कई मंदिरों में अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए गोविंदपुर के मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर में मंगलवार को 11 घंटे का अखंड हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किया गया यह पाठ सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चला मंदिर के संस्थापक धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि इसमें क्रमानुसार श्रद्धालु पाठ करते रहे।
संत नगर स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर रामगढ़ में श्री राम भक्त हनुमान जी की प्रतिमा का प्रथम स्थापना वर्षगांठ पर 1000 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और महा आरती का आयोजन सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ 11 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद से हुआ । मुख्य यजमान पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने 101 ब्राह्मणों का तिलक किया।