राजधानी में 105 केंद्रों पर 40 हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल:

10 फरवरी से शुरू हो रही है 10वीं 12वीं की परीक्षा:

10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 10 फरवरी से शुरू हो रही है।  परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षार्थी के साथ शिक्षकों की भी अब जांच की जाएगी।  परीक्षा के दौरान शिक्षक अपने साथ मोबाइल नहीं रख सकेंगे।  यह व्यवस्था सभी परीक्षा केंद्रों पर की जा रही है।  राजधानी में 105 केंद्रों पर 40 हजार  परीक्षार्थी शामिल होंगे।  मंडल ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।  अब परीक्षा इंतजामों की तैयारी की जा रही है । इनमें जिन शिक्षकों की ड्यूटी होगी ,परीक्षा से पहले ही इनकी जांच शुरू हो गई है।  मंडल ने हर जिले से शिक्षकों की लिस्ट मांगी है।  इसमें नाम के साथ-साथ शिक्षकों की संतान और उनकी योग्यता के बारे में भी जानकारी देना जरूरी है।

परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को परीक्षा केंद्रों के नाम परीक्षा से ठीक पहले बताए जाएंगे।  इसकी सूचना शिक्षकों को ऑनलाइन दी जाएगी।  यह व्यवस्था परीक्षा में गड़बड़ी न हो इसके लिए की गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के रजिस्ट्रार मुकेश मालवीय ने बताया कि परीक्षा केंद्र आवंटित करते हुए मंडल ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं । परीक्षा इंतजामों की तैयारी पूरी हो चुकी है।  शिक्षकों के नाम तय होना बाकी है।