गोमांस तस्करी मामले में असलम चमड़ा पर लगी रासुका :जमानत मिलते ही पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार :

khabar pradhan

संवाददाता

19 March 2026

अपडेटेड: 10:40 PM 0thGMT+0530

गोमांस तस्करी मामले में असलम चमड़ा पर लगी रासुका :जमानत मिलते ही पुलिस ने फिर किया गिरफ्तार :


19 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश भोपाल:

गोमांस तस्करी मामले में आरोपी असलम कुरैशी  को जमानत मिलते ही  लगाई रासुका: किया गिरफ्तार:

गोमांस तस्करी के आरोपी असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा को जमानत मिलने के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। असलम चमड़ा को 70 दिन जेल में रखने के बाद जैसे ही जमानत पर वह छूटा,पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए फिर रासुका  लगाकर भेज दिया।

क्या था पूरा मामला:
गोमांस तस्करी मामले में पुलिस ने एक ट्रक में 26 टन गोमांस के साथ असलम चमड़ा और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया था। 17 दिसंबर की रात को हिंदू संगठनों ने 26 टन गोमांस  से भरा हुआ एक ट्रक पकड़ा था।  यह कंटेनर जहांगीराबाद स्थित स्लॉटर हाउस से निकलकर मुंबई जा रहा था। तब नगर निगम और पुलिस की टीम ने मांस के सैंपल को मथुरा लैब में  जांच के लिए भेजा था। 8 जनवरी को मथुरा लैब की रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि हुई। इसके बाद जहांगीराबाद थाना पुलिस ने स्लॉटर हाउस संचालक असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ा और ट्रक  के चालक शोएब के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

जेल से बाहर निकलते ही पुलिस ने फिर गिरफ्तार किया:
इस मामले में पुलिस ने एक SIT का गठन किया और 6 मार्च को कोर्ट में चालान पेश किया।  जिसमें इस मामले में पुलिस और प्रशासन ने  असलम चमड़ा और उसके ड्राइवर शोएब को गिरफ्तार किया।
बुधवार 18 मार्च को मामले की सुनवाई पर असलम चमड़ा को जमानत मिल गई। किंतु जेल से छूटते ही रात करीब 10:00 बजे जब असलम चमड़ा भोपाल सेंट्रल जेल से बाहर निकला तो गांधीनगर पुलिस की एक टीम पहले से ही तैयार थी और उसे एक कार में बैठा कर वहां से ले जाया गया ।  फिर जहांगीराबाद पुलिस ने असलम चमड़ा पर रासुका लगाने के लिए प्रतिवेदन तैयार कर लिया। जिला प्रशासन  के जरिए उस पर आज कारवाई कर जेल भेज दिया।

असलम चमड़ा को जमानत मिलने पर शहर भर में हो रहे थे प्रदर्शन:
असलम चमड़ा को जमानत मिलने के बाद हिंदू संगठनों ने अपना आक्रोश प्रदर्शित किया । आज गुरुवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने और हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए नगर निगम और पुलिस प्रशासन का पुतला दहन किया।   कार्यकर्ताओं ने पुलिस और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।  हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने जानबूझकर मामले को कमजोर करने की कोशिश की । जिससे आरोपी को जमानत मिल गई। इसके अलावा नगर निगम पर भी मिलीभगत करने का आरोप लगाया। हिंदू संगठनों ने असलम चोपड़ा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई  ना होने पर जन आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी।

किंतु आज पुलिस ने असलम चोपड़ा के विरुद्ध रासुका के तहत कार्रवाई कर  जेल भेज दिया है।

टिप्पणियां (0)