जबलपुर में रेलवे ट्रैक पर युवक युवती की दर्दनाक मौत
संवाददाता
25 March 2025
अपडेटेड: 6:32 AM 0thGMT+0530
चलती ट्रेन के सामने कूदने की आशंका
चलती ट्रेन के सामने कूदने की आशंका
कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र नयागांव के पास रेलवे ट्रैक पर युवक-युवती के शव मिले है। दोनों ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान ले ली है। मृतक युवक-युवती साहू समाज के थे और प्रेम संबंधों में थे। परिजन शादी के लिए सहमत नहीं थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मध्यप्रदेश के जबलपुर स्टेशन के पास एक ऐसा नजारा दिखा की लोगों की रूह कांप उठी। कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। नयागांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती की लाश मिली है। ऐसा लगता है कि दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान ले ली। वे पुरैनी क्षेत्र के रहने वाले थे और एक ही जाति के थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच में प्रेम संबंध और शादी के लिए परिवार की असहमति की बात सामने आ रही है।
पुलिस के अनुसार रेलवे विभाग ने उन्हें सूचना दी कि नयागांव रेलवे ट्रैक पर एक युवक और युवती के शव पड़े मिले हैं। सीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि दोनों के शव क्षत-विक्षत हालत में मिले। ऐसा लगता है कि उन्होंने चलती ट्रेन के सामने छलांग लगाई हो। मृतकों की पहचान हो गई है। वे दोनों एक ही इलाके के रहने वाले हैं। युवक की उम्र लगभग 29 साल और युवती की उम्र लगभग 28 साल थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी ख्याति मिश्रा ने कहा कि जांच में जो तथ्यों और विधि के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार मृतक युवक और युवती साहू समाज के थे। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लेकिन शादी के लिए दोनों के परिवार वाले राजी नहीं थे। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिवार वालों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।