Share

एनटीए ने जेईई मेन जनवरी सेशन 2026 का रिजल्ट जारी किया। इस बार 12 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया। राजस्थान टॉप पर रहा, जबकि इंदौर के रिद्धेश बेन्डाले मध्य प्रदेश के स्टेट टॉपर बने।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन जनवरी सेशन 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार परीक्षा में कुल 12 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर कर टॉप उपलब्धि हासिल की है। पिछले वर्ष यह संख्या 14 थी।

एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार राजस्थान ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान प्राप्त किया है। राजस्थान से 3 छात्रों ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है।

राजस्थान के बाद आंध्र प्रदेश दूसरे स्थान पर रहा, जहां से 2 छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की।

100 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले सभी 12 छात्र

राजस्थान-कबीर छिल्लर, चिरंजीव कर,अर्णव गौतम
दिल्ली (एनसीटी)-श्रेयस मिश्रा
आंध्र प्रदेश-नरेंद्र बाबू, प्रसाला मोहित
बिहार-शुभम कुमार
ओडिशा-भावेश पात्रा
हरियाणा-अनय जैन
महाराष्ट्र-माधव बेराश्य
गुजरात-निमय पुरोहित
तेलंगाना-विवान शरद

इस बार मध्य प्रदेश से कोई भी छात्र 100 परसेंटाइल स्कोर नहीं कर सका। हालांकि इंदौर के रिद्धेश बंडेल ने 99.99 परसेंटाइल हासिल कर मध्य प्रदेश के स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

इसी के साथ इंदौर की अनुष्का अग्रवाल ने 99.96 परसेंटाइल स्कोर कर प्रदेश की टॉप महिला उम्मीदवार का स्थान हासिल किया।

इंदौर के 10 छात्रों का शानदार प्रदर्शन

एनटीए रिपोर्ट के अनुसार इंदौर के 10 छात्रों ने 99.9921 परसेंटाइल तक स्कोर किया है, जो शहर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

इस बार परीक्षा में कितने छात्र शामिल हुए

जेईई मेन जनवरी सेशन 2026 में कुल 13.04 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। इनमें 4.49 लाख छात्राएं भी परीक्षा में बैठीं।

विशेषज्ञों के अनुसार परसेंटाइल स्कोर केवल अंक नहीं बल्कि यह दर्शाता है कि छात्र ने बाकी उम्मीदवारों की तुलना में कैसा प्रदर्शन किया है।

आगे की प्रक्रिया

एनटीए ने बताया कि जेईई मेन स्कोर के आधार पर छात्र जेईई एडवांस्ड और देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।


Share