चलती ट्रेन में बदमाश हुए बेखौफ महिलाओं के मंगलसूत्र खींचे: बैग और मोबाइल भी गायब:
संवाददाता
4 February 2026
अपडेटेड: 5:03 PM 0thGMT+0530
ट्रेनों में चोरी की वारदातें अक्सर सामने आती हैं। जिसमें कामायनी नर्मदा समेत कई एक्सप्रेस में वारदातें हुई है । राजधानी भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं । कामायनी और नर्मदा एक्सप्रेस में सफर कर रही दो महिलाओं के गले से बदमाश मंगलसूत्र छीनकर चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए।
इसके अलावा अलग-अलग ट्रेनों में यात्रियों के बैग और मोबाइल फोन भी चोरी हो गए।
पुणे निवासी एक महिला कामायनी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी। इटारसी स्टेशन निकालने के बाद ट्रेन की रफ्तार जैसे ही धीमी हुई बदमाश ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया । जो करीब 75000 का बताया गया। इसी तरह नर्मदा एक्सप्रेस में जबलपुर से उज्जैन जा रही अभिलाषा कुशवाहा के साथ मंडीदीप स्टेशन के पास ऐसी ही वारदात हुई।
दिल्ली से हैदराबाद जा रहे उधर उदय नरसिंहा का सीट के नीचे रखा हुआ बैग चोरी हो गया । जिसमें मोबाइल और कुछ नगदी थी । इसी प्रकार अमरकंटक एक्सप्रेस में परशुराम राय का पर पर्स, जयपुर स्टेशन में चिंटू परमार का मोबाइल और नर्मदा एक्सप्रेस में प्रफुल्ल चौहान का चार्जिंग पर लगा हुआ मोबाइल चोरी हो गया।
नर्मदा एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग कर रहे सीटीआई प्रेम निरंजन कुमार का पिट्ठू बैग भी बदमाश चुरा ले गए। जीआरपी पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश के लिए भोपाल और रानी कमलापति में जवानों की तैनाती कर दी गई है । जहां सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान की जा रही है।