नगर पालिका द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बैंक स्ट्रीट लाइन क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई। अभियान के समय अतिक्रमण हटाने पहुंचे नगर पालिका दल पर हमला किया गया, जिसमें एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभियान के दौरान राजपूत ढाबा के एक कर्मचारी ने नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी प्रकाश बोहत पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में प्रकाश बोहत को गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शासकीय कार्य में बाधा डालने और हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
नगर पालिका के सीएमओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा l
*अतिक्रमण हटाने के दौरान नपा कर्मचारी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार*
TAGS:

Leave a Reply