29 जुलाई 2026:
देश दुनिया/ चीन/

चीन की चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की एक फ्लाइट में लैंडिंग के बाद लगेज कंपार्टमेंट में रखे पावर बैंक में अचानक आग लग गई।  देखते ही देखते धुआं और लपटे उठने लगी।  जिससे विमान में अफरातफरी मच गई । केबिन क्रु की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

लिथियम बैटरी कितनी खतरनाक हो सकती है।  यह इस घटना से पता चला।

दरअसल फ्लाइट में एक बैग में रखें पावर बैंक में अचानक आग लग गई । लैंडिंग के बाद लगेज कंपार्टमेंट से लपटे उड़ती हुई दिखाई दी ।‌चीन ईस्टर्न एयरलाइंस कि यह घटना है जिसमें केबिन क्रु की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।  बैटरी में ओवर हीटिंग की वजह से उसमें अचानक आग लग गई। और पावर बैंक अचानक आगे के गोले में तब्दील हो गया। फ्लाइट के केबिन क्रु और यात्रियों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत सूझबूझ दिखाई और आग पर काबू पा लिया गया।
और एक भयंकर विमान हादसा होते टल गया।
पावर बैंक की को लेकर सुरक्षा नियम को लेकर एक बार फिर चर्चा अब शुरू हो चुकी है। जिस तरह की यह घटना हुई है तो कहीं ना कहीं इसको लेकर अब शक्ति का रुख अपनाया जा सकता है यदि फ्लाइट के दौरान अगर पावर बैंक मिलता है तो उसे लेकर अब प्रतिबंधित नियम लागू किया जा सकते हैं।

Share