3 सितंबर 2026:
देश दुनिया :चीन:
नेपाल में आई बाढ़ के बाद कई जगहों पर बाढ़ के हालात बने हुए हैं। इधर पड़ोसी देश चीन में भी भारी बारिश से हालात बिगड़े नजर आ रहे हैं। सड़कों पर कई फीट तक पानी पहुंच चुका है। जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है ।
चीन के फुडिंग इलाके में बाढ़ आई हुई है और अफरातफरी का माहौल है। इस बाढ़ के तेज बहाव में कई वाहन पानी में बह गए हैं। लगातार बारिश हो रही है और राहत अभियान जारी है।
चीन के फुजियान शहर में बाढ़ का प्रकोप देखते बन रहा है। पानी का सैलाब प्रकृति का कहर बनकर टूट रहा है। चीन के जो ऊपरी इलाके हैं वहां पर बादल फटने की घटनाएं काफी बढ़ गई है । जिससे बाढ़ की स्थिति बन गई है । कई सारी इमारतें इस पानी की वजह से ढह गई है। गाड़ियों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। रेस्क्यू टीम बड़े स्तर पर ऑपरेशन चला रही है।
चीन में आई हुई है बाढ़ बड़े शहरों की ओर भी बढ़ रही है। स्थितियां काफी नाजुक बनी हुई है। काफी लोग लापता हो चुके हैं आधिकारिक तौर पर इस पर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन पूरे फुजियान शहर में बाढ़ का प्रकोप देखने को मिल रहा है।


Leave a Reply