दतिया
दतिया विधानसभा सीट के आगामी उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा का दर्द एक बार पुनः सामने आया है l भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के समर्थन में गुरुवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यकर्ता बैठक के दौरान नरोत्तम मिश्रा ने खुलकर अपनी बात रखी l उन्होंने उन अफवाहों पर विराम लगाया जिसमें कहा जा रहा था कि आशुतोष तिवारी के कारण उनका टिकट कटा है l मिश्रा ने कहा लोग कह रहे हैं आशुतोष ने मेरा टिकट कटवा दिया ,लेकिन सच यह है कि आशुतोष में इतनी क्षमता ही नहीं है l टिकट न देने वाले लोग कोई और हैं और हम उन्हीं से इस बारे में सीधी बात करेंगे l उन्होंने भावुक नजर आ रहे कार्यकर्ताओं को संभालते हुए अपील की कि वह पार्टी के खिलाफ कोई भी कम ना उठाएं l उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हमें बीजेपी से नहीं बल्कि कांग्रेस से बदला लेना है l
हमारा एकमात्र लक्ष्य हर हाल में आशुतोष तिवारी को विजई बनाना है l नरोत्तम मिश्रा इस सीट से तीन बार विधायक रह चुके हैं लेकिन साल 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हर का सामना करना पड़ा था l चुनाव में टिकट न मिलने के बाद समर्थको द्वारा किए गए चक्का जाम और हंगामा का जिक्र करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा ,कि वह अपने कार्यकर्ताओं की पीड़ा और उनके गुस्से को अच्छी तरह समझते हैं l लेकिन इस गुस्से को गलत जगह नहीं निकलना चाहिए l उन्होंने आरोप लगाया कि हाइवे जाम हटाने के दौरान पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले छोड़ें थे l इस पर जिला एसपी को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए मिश्रा ने कहा एसपी साहब में चीजों को भूलने वाला इंसान नहीं ,मुझे सब याद रहता है l मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों निभाना जानता हूं l हमारे सीधे-साधे और निर्दोष कार्यकर्ताओं पर झूठे केस दर्ज करना या उन्हें पीटना किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा l उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकर्ता उनके परिवार की तरह है ,और अगर उनके स्वाभिमान पर बात आई तो वह खुद भी कार्यकर्ताओं के साथ जेल जाने के लिए तैयार है l इस पूरी बैठक के दौरान भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भी अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा उनके लिए अभिभावक की तरह है और उनका आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में सभी का पूरा मान सम्मान सुरक्षित रहेगा l


Leave a Reply