7 मई 2026

चेन्नई:

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय की पार्टी टीवीके (तमिलगा वेत्री कड़गम) ने चुनाव में शानदार जीत तो दर्ज की, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत के आंकड़े को लेकर पेच फंस गया है। चर्चा है कि 7 मई को होने वाला मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह अब टल सकता है।
हुमत के लिए 11 और विधायकों की जरूरत
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और बहुमत साबित करने के लिए किसी भी पार्टी को 118 विधायकों का साथ चाहिए। विजय की पार्टी ने 108 सीटों पर जीत हासिल की है। चूंकि विजय ने खुद दो सीटों से चुनाव लड़ा और जीता है, तो नियमानुसार उन्हें एक सीट छोड़नी होगी। ऐसे में उनके पास कुल 107 विधायक बचेंगे। यानी सरकार बनाने के लिए उन्हें अब भी 11 और विधायकों के समर्थन की दरकार है।
मर्थन जुटाने की कोशिशें जारी
खबरों की मानें तो थलपति विजय की पार्टी अन्य दलों से संपर्क साध रही है। फिलहाल कांग्रेस के 5 विधायकों का समर्थन मिलने की चर्चा है, साथ ही लेफ्ट और टीएमसी जैसे छोटे दलों से भी बातचीत चल रही है। इसके अलावा, एआईएडीएमके के करीब 20 विधायकों के टूटने और विजय को समर्थन देने की भी खबरें आ रही हैं। हालांकि, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक बहुमत का आंकड़ा पूरी तरह साफ नहीं होता, तब तक सरकार गठन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।