तीन दिन से जनगणना पोर्टल बंद, नहीं हो रही घरों की एंट्री

khabar pradhan

संवाददाता

7 April 2026

अपडेटेड: 2:44 PM 0thGMT+0530

7 अप्रैल 2026 मध्य प्रदेश भोपाल

भोपाल शहर में 1 मई से जनगणना शुरू होना है, लेकिन पोर्टल ने अभी से धोखा देना शुरू कर दिया है। बीते तीन से पोर्टल के बंद होने के कारण घरों की इंट्री तक नहीं हो पा रही है। इससे जनगणना का काम अटेक गया है। यह हालांत तब हैं जब 11 अप्रैल से अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें उन्हें किस तरह से इंट्री करना है और क्या करना है। पोर्टल बंद होने के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी भी नहीं लग पा रही हैं।

नगर निगम को जनगणना करने की जिम्मेदारी दी गई है। नगर निगम कमिश्नर को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पहले चरण में शहर को छोटे-छोटे ब्लॉक में बांटा गया। इसके लिए बिल्डिंग परमिशन शाखा के सभी इंजीनियरों को लगाया गया। शहर में 200 से लेकर 250 घरों के एक-एक ब्लॉक बनाया गया। यह काम 31 मार्च तक पूरा करना था, लेकिन कई इंजीनियर इसे पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद अब इनकी एंट्री पोर्टल पर करनी है। यानी एक-एक घर को पोर्टल पर दर्ज करना है। इसी आधार पर जनगणना करने वाले कर्मचारियों को टारगेट दिया जाएगा। घरों की इंट्री के साथ ही सर्वे करने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी पोर्टल पर ही दर्ज होगी।

टिप्पणियां (0)