25 जुलाई 2026:
मध्य प्रदेश /धार|
इंदौर:
धार स्थित भोजशाला परिसर के पास नमाज की जगह को लेकर मुस्लिम पक्ष अपने रुख पर अड़ा हुआ है। गुरुवार देर रात जिला प्रशासन ने मुस्लिम पक्ष के साथ बैठक कर परिसर से 900 मीटर दूर 40 पीर सहित अन्य स्थानों पर भी नमाज पढ़ने का सुझाव दिया।
इस पर मुस्लिम पक्ष ने कहा कि भोजशाला परिसर की चारों दिशाओं में कहीं भी उपयुक्त स्थान उपलब्ध करा दिया जाए। किंतु यह बैठक में कोई भी नतीजा नहीं निकल सका जिसके कारण दूसरे शुक्रवार (जुमे) भी शासन द्वारा तय 40 पीर नामक स्थान पर मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने के लिए नहीं पहुंचे।
मुस्लिम पक्ष की अपील- भोजशाला के पास ही दी जाए जगहः
सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तारीख तय कर दी है। मुस्लिम पक्ष का कहना है कि नमाज के लिए पेरिसर के पास ही जगह उपलब्ध कराई जाए। मुस्लिम पक्ष के वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ से कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुरूप विवादित परिसर के पास नमाज के लिए जगह उपलब्ध नहीं कराई गई। सरकार द्वारा जो जो जगह दी है वह तय स्थल परिसर से करीब 1.3 किमी दूर है। इस पर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने राज्य सरकार की ओर से कहा कि तय स्थल विवादित परिसर से सिर्फ 900 मीटर दूर है। और नई जगह की तलाश जारी है। प्रशासन निकट ही जमीन तलाश रही हैं।


Leave a Reply