Share


1 July 2026:

मध्य प्रदेश की नगरीय विकास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में नया मोड़ आया है। अनुसूचित जाति विकास विभाग की राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने प्रतिमा बागरी को नोटिस जारी कर 6 जुलाई को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। समिति ने शिकायतकर्ता कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार को भी बुलाया है। समिति ने प्रतिमा बागरी से जाति प्रमाण पत्र से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना पक्ष रखने को कहा है। इस मामले में सभी पक्षों की सुनवाई के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। दरअसल, यह विवाद प्रतिमा बागरी के  अनुसूचित जाति SC प्रमाण पत्र को लेकर है।  उन्होंने इसी प्रमाण पत्र के आधार पर सतना की आरक्षित रैगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्हें राज्य सरकार में नगरीय विकास राज्यमंत्री बनाया गया।

शिकायतकर्ता प्रदीप अहिरवार ने आरोप लगाया है कि प्रमाण पत्र गलत तरीके से जारी किया गया।  उन्होंने जांच और कार्रवाई की मांग की है।  फिलहाल मामले की जांच समिति कर रही है…..


Share