Share



नीट पीजी 2024 के परिणाम और काउंसलिंग प्रक्रिया विवादों में आ गई है। सरकार की तरफ से जो बदलाव किए गए हैं, उन नए बदलावों ने देश भर में बड़ी बहस शुरू कर दी है।  इन बदलावों के तहत, जनरल कैटेगरी के लिए कट-ऑफ को 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर सीधा 7वें पर्सेंटाइल पर लाया गया है. वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए पर्सेंटाइल को शून्य कर दिया गया है, जिसका अर्थ है कि माइनस 40 अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी अब पात्र हो गए हैं। जो किसी भी तरह से लोगों को स्वीकार नहीं है ।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कम  अंक वाले स्टूडेंट विशेषज्ञ डॉक्टर बनेंगे तो आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर गिर सकता है । इससे लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा।


Share